29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामादिल्ली कार विस्फोट केस में जैश-ए-मोहम्मद का हवाला कनेक्शन, हैंडलर के जरिए...

दिल्ली कार विस्फोट केस में जैश-ए-मोहम्मद का हवाला कनेक्शन, हैंडलर के जरिए आतंकी उमर तक भेजने की जांच

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों को संदिग्ध आतंकवादी मुजम्मिल से पूछताछ में अहम लीड मिली है। एजेंसियों को पता चला है कि हुंडई आई-20 कार को चला रहे आतंकवादी उमर उन नबी को कथित तौर पर हवाला के जरिए पैसे मिले थे। रविवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल ने अधिकारियों को बताया कि डॉक्टरों को 20 लाख रुपए मिले थे। संभावनाएं हैं कि जैश-ए-मोहम्मद से यह पैसे आए थे और एक हैंडलर ने हवाला के जरिए डॉक्टरों तक यह रकम पहुंचाई थी। 20 लाख रुपए में से करीब तीन लाख रुपए उर्वरक खरीदने में खर्च किए गए।

फरीदाबाद में आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया, जिसका इस्तेमाल उर्वरक के साथ-साथ विस्फोटकों में कच्चे माल के रूप में भी किया जाता है।

सुरक्षा एजेंसियां ​​आतंकी उमर उन नबी, मुजम्मिल और आतंकी मॉड्यूल मामले में आरोपी एक अन्य महिला डॉक्टर शाहीन के वित्तीय संबंधों की जांच कर रही हैं। पता चला है कि कार विस्फोट के दौरान मारे गए आतंकी उमर और शाहीन के बीच पैसों को लेकर विवाद था। सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियों ने पूछताछ के लिए कई हवाला डीलरों को हिरासत में लिया है।

10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास पर एक सफेद हुंडई आई-20 कार में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग दो दर्जन घायल हो गए। डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई कि विस्फोट के समय उमर उन नबी उर्फ उमर मोहम्मद इस कार को चला रहा था।

यह धमाका फरीदाबाद में एक स्थान से अमोनियम नाइट्रेट समेत 2,900 किलो विस्फोटक जब्त करने के कुछ घंटों बाद हुआ था।

यह भी पढ़ें:

विश्व बैंक के ₹14,000 करोड़ बिहार चुनाव में खर्च ? जन सुराज का आरोप

नया बिहार सरकार: 19 या 20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ, नतीजे आज सौंपेगी ECI

ब्रिटेन में शरण नीति में बड़ा बदलाव: शरणार्थियों के अधिकार घटेंगे, लाभ भी समाप्त

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,356फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें