31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमक्राईमनामामनीष की मुश्किलें बढ़ाएंगे दिनेश अरोड़ा? बनेंगे सरकारी गवाह 

मनीष की मुश्किलें बढ़ाएंगे दिनेश अरोड़ा? बनेंगे सरकारी गवाह 

विशेष सीबीआई कोर्ट सरकारी गवाह बनाने की अपील पर सुना सकती है फैसला       

Google News Follow

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की शराब नीति घोटाले में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि उनका एक करीबी दिनेश अरोड़ा सरकारी गवाह बन सकता है। इस संबंध में सीबीआई की विशेष अदालत में जांच एजेंसी की अपील पर सुनवाई कर रही है। विशेष सीबीआई कोर्ट दिनेश अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने की अपील पर अपना फैसला सुना सकती है।

इस मामले की सुनवाई विशेष सीबीआई जज एमके नागपाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीबीआई द्वारा दिए गए आवेदन को देखा जा रहा है। वहीं, व्यवसायी दिनेश अरोड़ा ने कहा कि  वह इस मामले में अपनी भूमिका के बारे में जानकारियां साझा कर सकता है। उसने इस मामले में सरकारी गवाह बनने के लिए सहमति दे दी है।

बता दें कि सुनवाई के दौरान सिसोदिया का कथित सहयोगी दिनेश अरोड़ा ने सच बोलने की शपथ ली थी। उसने कहा कि इससे पहले भी सीबीआई द्वारा की जा रही जांच में मैंने सहयोग किया है। इस संबंध में जांच अधिकारियों कई जानकारियां भी साझा की है।  सोमवार को सीबीआई ने अरोड़ा को सरकारी गवाह बनाने के लिए कोर्ट में एक याचिका दाखिल की।

वहीं कुछ दिन पहले ही दिनेश अरोड़ा को अग्रिम जमानत दी गई थी। जिसका सीबीआई ने विरोध नहीं किया था। इस मामले में अरोड़ा द्वारा अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी।
ये भी पढ़ें     

‘2024 में बीजेपी ही जीतेगी’

इमरान खान की आलोचना ने चोट पर खड़े किये  ​सवालिया निशान​ !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें