28.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमक्राईमनामाशर्मनाक ! उल्हासनगर में भी माइनर बच्ची से रेप, कुकर्मी पकड़ाया

शर्मनाक ! उल्हासनगर में भी माइनर बच्ची से रेप, कुकर्मी पकड़ाया

Google News Follow

उल्हासनगर। महाराष्ट्र में इस समय मानो बलात्कार के मामलों की बाढ़ आई हुई है। मुंबई, पुणे, अमरावती, पिंपरी-चिंचवड़ और वसई के बाद इसी तरह की शर्मनाक घटना उल्हासनगर में हुई है। यहां एक नाबालिग बच्ची से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। 14 साल की इस बच्ची को हथौड़े से धमका कर कुकर्म करने वाले दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लौटी थी मां से मिलकर

गिरफ्तार कुकर्मी का नाम श्रीकांत गायकवाड उर्फ दादा गायकवाड है , उसने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के पास तब हुई, जब 14 साल की बच्ची उल्हासनगर रेलवे स्टेशन के पास स्काई वॉक पर खड़ी थी। वह शिरडी से अपनी मां को मिलकर लौट रही थी। इसी दौरान यह दरिंदा उसके पास पहुंचा और हथौड़े से धमकाकर जबरन सुनसान जगह पर ले गया। उसने बल प्रयोग कर बच्ची को पहले पीटा, फिर उसके साथ दुष्कर्म कर भाग गया।

जनमानस में भारी आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लिहाजा, उसे इस दरिंदे को धर दबोचने में कामयाबी मिली। पुलिस पूछताछ में गायकवाड़ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस समय राज्य भर में रेप की घटनाओं आई इस कदर तेजी से सभी स्तब्ध हैं। जनमानस में इसे लेकर राज्य की ठाकरे सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें