एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला; हालत गंभीर

लोऩी स्थित घर के पास सुबह हुई वारदात

एक्स-मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला; हालत गंभीर

Ex-Muslim Saleem Wastik attacked; condition critical

गाजियाबाद के लोऩी इलाके में शुक्रवार (27 फरवरी) सुबह पूर्व-मुस्लिम के रूप में पहचाने जाने वाले सलीम वास्तिक पर अज्ञात हमलावरों ने कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे उनके घर के पास हुई इस घटना में उन्हें गर्दन, हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें आई हैं। परिवार और सहयोगियों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल सलीम वास्तिक को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल हवाले से परिजनों ने कहा कि वे गंभीर स्थिति से झुज हैं और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सलीम वास्तिक सोशल मीडिया पर ‘एक्स-मुस्लिम’ होने के चलते प्रसिद्ध है। साथ ही वे विभिन्न मंचों पर इस्लामी प्रथाओं व कुछ कट्टरपंथी विचारधाराओं की आलोचना करते हुए वीडियो व वक्तव्य साझा करते रहे हैं। मीडिया इंटरव्यू और सार्वजनिक चर्चाओं में उन्होंने कुरान, इस्लामी विचारों और कट्टरपंथ से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए थे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना के पीछे की वजहों की पड़ताल की जा रही है और सभी संभावित एंगल, व्यक्तिगत रंजिश से लेकर विचारधारात्मक कारणों तक सभी की जांच होगी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, हमले के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और जांच पूरी होने तक संयम बरतें।+

यह भी पढ़ें:

“केजरीवाल रो रहा है यार…तू कहाँ रह गया”: वायरल हुआ अरविंद केजरीवाल का भावुक पल

आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपी बरी

अमेरिकी विश्वविद्यालयों में भारतीय विद्यार्थियों का नामांकन 45% घटा

Exit mobile version