31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामापूर्व सैनिक ने की​ ​आत्महत्या की कोशिश​, HC​ सुरक्षा पर उठे सवाल...

पूर्व सैनिक ने की​ ​आत्महत्या की कोशिश​, HC​ सुरक्षा पर उठे सवाल ​

तुषार ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रकाश नाइक की पीठ के समक्ष चल रही थी।

Google News Follow

मुंबई हाई कोर्ट में एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है| संपत्ति का विवाद लंबित होने से व्यक्ति ने सीधे अदालत में अपनी ही नस काटने की कोशिश की है। हालांकि, सुरक्षा बलों के समय पर हस्तक्षेप से एक बड़ी घटना होने बचा ली गयी| वही मुंबई हाईकोर्ट में इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया जा रहा है|

​​बता​ दें कि तुषार शिंदे (55) ​​एक पूर्व सैनिक है। तुषार ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रकाश नाइक की पीठ के समक्ष चल रही थी। हालाँकि, परिणाम उसके माता-पिता के पक्ष में था, वह न्यायाधीशों के पास गया और अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की। उसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे हिरासत में ले लिया​|​​

​तुषार शिंदे घाटकोपर में रिश्तेदारों के साथ रहते हैं। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस बीच इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद कोर्ट में सिर्फ एक ही ​चर्चा​ चल रही​ है​|​ ​​इतनी ​कड़ी जांच ​व सुरक्षा व्यवस्था ​के बाद ही हाईकोर्ट परिसर में प्रवेश दिया जाता है। तो तुषार शिंदे धारदार हथियार लेकर कोर्ट कैसे गए? यही सवाल पूछा जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

1​0वीं ​का​ परिणाम :​ कोंकण 99.27 ​प्रतिशत​,लड़कियों ने मारी बाजी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें