27 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमक्राईमनामासरकारी इंजीनियर के घर विजिलेंस का छापा, करोड़ों की नगदी जब्त

सरकारी इंजीनियर के घर विजिलेंस का छापा, करोड़ों की नगदी जब्त

विजिलेंस टीम ने भ्रष्ट इंजीनियर संजय राय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। शनिवार को पटना, किशनगंज और दानापुर में उनके दो ठिकानों पर छापेमारी की गई| संजय राय किशनगंज संभाग में तैनात हैं। उसके घर में इतनी बड़ी नकदी देख विजिलेंस टीम के अधिकारी भी हैरान रह गए।

Google News Follow

बिहार में ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के घर से करोड़ों रुपये की धनराशि जब्त की गई है| विजिलेंस की टीम ने शनिवार को किशनगंज और पटना में कुछ जगहों पर कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के परिसरों में छापेमारी की| इस बार उनके घर से करीब 5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है| इसके अलावा बड़ी मात्रा में जेवर भी जब्त किए जाने की बात कही जा रही है।

विजिलेंस टीम ने भ्रष्ट इंजीनियर संजय राय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। शनिवार को पटना, किशनगंज और दानापुर में उनके दो ठिकानों पर छापेमारी की गई| संजय राय किशनगंज संभाग में तैनात हैं। उसके घर में इतनी बड़ी नकदी देख विजिलेंस टीम के अधिकारी भी हैरान रह गए।

जब्त की गई नकदी करीब पांच करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि, नोटों की पूरी गिनती के बाद ही जब्त की गई राशि का सही पता चल सकेगा। वर्तमान में संजय राय​ ​किशनगंज में विजिलेंस टीम के करीब 14 अधिकारी मौजूद हैं। छापेमारी डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में की गई।

कार्यपालक अभियंता संजय राय के खजांची खुर्रम सुल्तान और निजी अभियंता ओमप्रकाश यादव ​के​ पास​ भी बड़ी मात्रा में नगदी मिली है​|​​ इसकी गिनती भी फिलहाल जारी है। डीएसपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बड़ी मात्रा में नकदी प्राप्त हुई है और मशीनों की मदद से ​नोटों​ की गिनती जारी​ है​|​​ अब तक 2 करोड़ से ज्यादा की गिनती हो चुकी है।
यह भी पढ़ें-

सोनाली की मौत ने ​की​ यादें ताजा​​, इसी रेस्टोरेंट में 1​4 वर्ष पहले भी हुई थी घटना

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें