29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाआंध्र प्रदेश में रेप की बात सुन भड़के पिता ने एक ही...

आंध्र प्रदेश में रेप की बात सुन भड़के पिता ने एक ही परिवार के 6 लोगों मार डाला

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

हैदराबाद विशाखापटनम जिले के जट्टादा गांव में एक शख्स ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, मृतक परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या के आरोपी की बेटी से दुष्कर्म किया था। इसकी जानकारी मिलने से भड़के पिता ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि कथित दुष्कर्म आरोपित फरार है और मामले की जांच की जा रही है। खौफनाक वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि मृतक परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या के आरोपी की बेटी से दुष्कर्म किया था और इसकी जानकारी मिलते ही पीड़िता का पिता पर पागलपन सवार हुआ और गुस्से से पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि देश एक तरफ कोरोना से जूझ रहा है वहीं दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर भी लगाम लगता नहीं दिख रहा है। आए दिन देश के किसी ना किसी कोने से दुष्कर्म की खबरें आती रही है। हाल ही में आंध्र प्रदेश के अलावा बिहार के भागलपुर में बीए की छात्रा को अपराधी देर रात घर से उठा ले गए, जिसके बाद उसके साथ दुष्‍कर्म  किया। इतना ही नहीं दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता की गोली मार कर हत्‍या कर दी। मामला नवगछिया टाउन थाने का था। अपराधियों ने शव को पास के लीची बगीचे में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें