29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमक्राईमनामाविदेशी लड़कियां और सांप की जहर वाली पार्टी, एल्विस यादव पर केस ...

विदेशी लड़कियां और सांप की जहर वाली पार्टी, एल्विस यादव पर केस             

बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विस यादव प्रतिबंधित सांप का जहर इस्तेमाल करने रेव पार्टी में विदेशी लड़कियों को बुलाने का आरोप    

Google News Follow

बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विस यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एल्विस यादव पर आरोप है कि उनके द्वारा नोएडा में रेव पार्टी की जाती है और प्रतिबंधित सांप का जहर इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, आरोप में यह भी कहा गया है कि रेव पार्टी में विदेशी लड़कियों को बुलाया जाता है। यह केस गौरव गुप्ता नामक शख्स ने दर्ज कराया है, जिसमें  एल्विस यादव सहित छह लोगों का नाम शामिल है।

गौरतलब है कि, गौरव गुप्ता पीपल फॉर एनिमल संस्था से जुड़े हुए हैं और उन्होंने ही यह मामला दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस ने एल्विस यादव को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं, इस मामले में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सांप सप्लाई करने वाले गैंग से हैं। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि सांप सप्लाई गैंग से यूट्यूबर एल्विस यादव जुड़े हुए हैं।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान गैंग से 9 सांप और उनका जहर बरामद किया है। बरामद किये गए साँपों में पांच कोबरा और बाकी अन्य प्रजाति के हैं। वहीं, इन सांपों को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। यूट्यूबर एल्विस यादव की गिरफ्तारी के बारे में पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। गौरव गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि एल्विस यादव ने अपने फार्म हाउस पर दूसरे साथियों के साथ वीडियो भी शूट करते हैं।
ये भी पढ़ें   

 

“हमें ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो गंगा आरती करता हो …” 

मराठा आरक्षण पर राहुल गांधी की चुप्पी पर नितेश राणे का सवाल!    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें