27 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमक्राईमनामाIGI एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, दो भारतीय...

IGI एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, दो भारतीय गिरफ्तार

कस्टम विभाग ने जब्त की गई राशि को सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत सीज कर लिया है।

Google News Follow

Related

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर कस्टम विभाग ने विदेशी मुद्रा तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए दो भारतीय यात्रियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित यात्री 20 अप्रैल, 2025 को टर्मिनल-3 से स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-87 के जरिए बैंकॉक रवाना होने वाले थे। जांच में इनके पास से कुल 96,000 यूरो यानी लगभग 91.72 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है।

कस्टम विभाग को एक विशेष सूचना मिली थी, जिसके आधार पर दोनों यात्रियों को रोका गया। जब अधिकारियों ने उनके सामान और कपड़ों की गहन तलाशी ली, तो विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखी गई विदेशी मुद्रा बरामद की गई। पूछताछ में आरोपितों ने माना कि ये पैसे गैरकानूनी तरीके से विदेश ले जाए जा रहे थे।

कस्टम विभाग ने जब्त की गई राशि को सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत सीज कर लिया है। दोनों यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।Image

इस घटना से कुछ ही दिन पहले, 10 अप्रैल को IGI एयरपोर्ट पर एक अन्य बड़ी कार्रवाई में कस्टम अधिकारियों ने 3.3 किलोग्राम कोकीन बरामद की थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹46.44 करोड़ आंकी गई थी। आरोपी युवक युगांडा के एंटेबे से शारजाह के रास्ते दिल्ली पहुंचा था और उसके बैग के किनारों में विशेष रूप से छिपाकर कोकीन के छह पैकेट रखे गए थे।

लगातार हो रही इन बड़ी कार्रवाइयों से यह स्पष्ट होता है कि IGI एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोहों के लिए एक प्रमुख लक्ष्य बना हुआ है। वहीं, कस्टम विभाग की सतर्कता और सूझबूझ से राजधानी में अवैध गतिविधियों की रोकथाम में एक अहम भूमिका निभाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:

महेश बाबू को हैदराबाद रियल एस्टेट घोटाले में ED का समन, ₹2.5 करोड़ नकद लेन-देन की जांच शुरू

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,013फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें