29.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमक्राईमनामाFB पर दोस्ती,कोलकाता से शाहरुख से मिलने लड़की मुंबई आई,फिर ये हुआ

FB पर दोस्ती,कोलकाता से शाहरुख से मिलने लड़की मुंबई आई,फिर ये हुआ

Google News Follow

मुंबई। कोलकाता से एक नाबालिग लड़की को बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान से मिलाने के बहाने किडनैप कर मुंबई लाने वाले आरोपी को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दादर जीआरपी के मुताबिक आरोपी सुभान शेख और पीड़ित लड़की की जान पहचान एक साल पहले फेसबुक के जरिये हुई थी, आरोपी ने फेसबुक अकाउंट पर अपने 20 वर्षीय बेटे का फ़ोटो लगाया था और अपने प्रोफाइल में बड़े-बड़े कलाकारों के साथ फोटो लगाकर रखी थी,पहचान होने के बाद आरोपी और नाबालिग लड़की ने Facebook पर चैटिंग करना शुरू कर दिया और दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई,आरोपी ने नाबालिग लड़की को शाहरुख खान से मिलाने की बात कही।

पीड़ित लड़की अपने परिवार के साथ कोलकाता से 150 किलोमीटर दूर पलाशीपारा में रहती है, जबकि आरोपी 43 वर्षीय सुभान शेख मीरा रोड निवासी है, 15 जुलाई को जब लड़की घर नहीं पहुंची तो लड़की के घर वालों ने इसकी शिकायत पलाशीपारा पुलिस स्टेशन में की और बताया कि लड़की कॉलेज गई, लेकिन घर नहीं लौटी.मामला दर्ज करने बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि लड़की रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में देखी गई और लड़की हावड़ा से मुंबई जाने वाली ट्रेन में चढ़ती दिखी, दादर जीआरपी को संपर्क कर इसकी जानकारी दी गई, दादर रेलवे पुलिस ने कोलकाता से आने वाली हर ट्रेन को खंगालना शुरू किया, 17 जुलाई को सुबह दोनों को दादर स्टेशन से दोनों को पकड़ लिया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें