25 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमक्राईमनामापुणे में महिला के साथ गैंगरेप

पुणे में महिला के साथ गैंगरेप

Google News Follow

Related

पुणे। बीते रविवार को सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक की महिला की हत्या कर दी गई है। ये जानकारी पुणे पुलिस ने दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस अमानवीय घटना को महिला के पति के रिश्तेदार ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुणे जिले के मौजे सोमाटाने गांव का है, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 19 साल की महिला के साथ उसके पति के रिश्तेदार और उसके दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। महिला की हत्या कर दी गई। ये घटना एक मंदिर के पास हुई है, जहां महिला अपने पति के रिश्तेदार के साथ गई हुई थी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने महिला को मंदिर के पास जंगल में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उन्होंने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पिंपरी चिंचवाड़ के तलेगांव दाभाडे पुलिस थाने में बीते सोमवार को मामला दर्ज कर लिया गया है।

मृतक महिला के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। आरोपी रिश्तेदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पुलिस द्वारा आरोपी से की गई पूछताछ में कई लोगों की सामूहिक दुष्कर्म करने में लिप्त पाए गए है, जबकि पुलिस बचे हुए अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। बता दें कि बीते दिनों पहले ऐसा ही एक मामला पुणे रेलवे स्टेशन का सामने आया था, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बीते 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच 14 साल की नाबालिग लड़की का कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। पुलिस ने बताया कि 31 अगस्त को 14 साल की ये लड़की अपने दोस्त से मिलने पुणे रेलवे स्टेशन पहुंची थी,पर उसका दोस्त वहां नहीं आया, एक ऑटो-रिक्शा वाले ने लड़की से कहा कि वो उसे घर छोड़ देगा. लेकिन आरोपी लड़की को किसी अनजान जगह पर ले गया, इसके बाद उसने अपने दोस्तों को फ़ोन किया और अगले दो दिनों तक वो अलग-अलग जगहों पर लड़की का सामूहिक दुष्कर्म करते रहे> पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें