30.4 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटठाणे में एक 38 साल के पुजारी का शव घर में लटकते...

ठाणे में एक 38 साल के पुजारी का शव घर में लटकते मिला

Google News Follow

Related

मुंबई। ठाणे जिले के उल्हासनगर बस्ती में एक 38 साल के पुजारी का शव उसके घर पर लटका मिला। यह जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी। विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के घर जब दुर्गंध आने लगी तो उसके पड़ोसियों ने इसकी जानकारी दी। मृतक के भाई को इस संबंध की जानकारी दे दी गई।

जानकारी के मुताबिक जीतू शर्मा उल्हासनगर कैंप 4 में पूज्य पंचायत हॉल के बगल में सुमन अपार्टमेंट बिल्डिंग की छठी मंजिल पर रह रहा था। जीतू को आखिरी बार गुरुवार को देखा गया था। उस दिन के बाद से फ्लैट बंद था और बाहर से ताला लगा हुआ था। निवासियों ने जीतू के भाई अमित शर्मा को बताया कि उनके भाई के बंद कमरे से बहुत बदबू आ रही है।
किसी अनहोनी के डर से अमित शर्मा विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दी। वहीं, अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा और तो पाया कि जीतू छत से लटका रहा है। उन्होंने कहा कि इस घर में वह अकेला रहता था और घर में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि शव पूरी तरह सड़ चुका था और उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया था।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,330फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें