गैंगस्टर सुरेश पुजारी कोरोना पॉजिटिव 

गैंगस्टर सुरेश पुजारी कोरोना पॉजिटिव 

गैंगस्टर सुरेश पुजारी को कोरोना वायरस के परीक्षण में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके उसे  मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुजारी का कोरोना वायरस के लिए टेस्ट किया गया था, जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाया गया है। मालूम हो कि सुरेश पुजारी गैंगेस्टर रवि पुजारी का करीबी रहा है। पुजारी के खिलाफ मुंबई और ठाणे सहित कई उपनगरी इलाकों में जबरन वसूली का आरोप है। इतना ही नहीं उस पर दर्जनों मामले भी दर्ज हैं।

मुंबई के एटीएस ने पुजारी को रंगदारी के दूसरे मामले में हिरासत में लिया है ,जिसमें उसने मुंबई के एक व्यवसायी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने का आरोप है। उसे मंगलवार तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस ने सुरेश पुजारी के खिलाफ करीब 17 मामले दर्ज किये हैं,जिनमें कुछ मकोका के मामले भी शामिल हैं।

पिछले माह दिल्ली पुलिस ने फिलीपींस में पुजारी को ट्रैक कर उसे गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उसे महाराष्ट्र एटीएस को सौंप दिया गया था। बता दें कि सुरेश पुजारी गैंगेस्टर रवि पुजारी का खास रह चूका है। सुरेश पुजारी पर मुंबई, उल्लासनगर, कल्याण, ठाणे, डोंबिवली में जबरन वसूली का आरोप है।

ये भी पढ़ें 

Exit mobile version