30 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमक्राईमनामाआसाम के तिनसुकिया में कमांडो कैंप पर RPG हमला, 4 जवान घायल

आसाम के तिनसुकिया में कमांडो कैंप पर RPG हमला, 4 जवान घायल

ULFA-I पर संदेह

Google News Follow

Related

आसाम के तिनसुकिया जिले में रविवार (22 मार्च)तड़के सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला हुआ, जिसमें आसाम पुलिस के कमांडो बटालियन कैंप को निशाना बनाया गया। इस हमले में चार जवान घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में इस हमले के पीछे ULFA-I के उग्रवादियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हमला सुबह करीब 2:00 बजे जगुन के 10 माइल इलाके में स्थित कैंप पर हुआ। हमलावरों ने कैंप पर पांच रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) दागे, जिनमें से चार में विस्फोट हुआ। तेज धमाकों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच करीब 20 मिनट तक भारी गोलीबारी चली। सुरक्षा बलों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की, लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

आसाम पुलिस के अनुसार, घायल चारों जवानों में से तीन को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हालांकि अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ULFA-I के उग्रवादी इसके पीछे हो सकते हैं। हमले में इस्तेमाल किए गए अत्याधुनिक हथियार और संगठन की इस क्षेत्र में सक्रियता इस आशंका को बल देते हैं। बताया जाता है कि इस संगठन के म्यांमार से भी संपर्क रहे हैं।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब असम में 2026 विधानसभा चुनावों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी की गई है। ऐसे में इस हमले को चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।

हमले के बाद प्रशासन ने तिनसुकिया जिले और अंतरराज्यीय सीमाओं पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा बलों ने व्यापक सर्च और कॉर्डन ऑपरेशन शुरू कर दिया है और गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही, हाल के दिनों में स्थानीय व्यापारियों से कथित वसूली की घटनाओं को भी जांच के दायरे में लिया गया है, जिससे इस हमले के संभावित लिंक की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

असम चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की दूसरी सूची, सात उम्मीदवारों के नाम घोषित!

अफगानिस्तान के बदख्शां में आग लगने से 43 दुकानें जलकर खाक!

ईरान का रुख नरमाया; हॉर्मुज़ से ‘दुश्मन’ जहाजों के अलावा बाकियों को गुजरने की दी अनुमति

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,176फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें