31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमदेश दुनियाअसम चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की दूसरी सूची, सात उम्मीदवारों...

असम चुनाव के लिए टीएमसी ने जारी की दूसरी सूची, सात उम्मीदवारों के नाम घोषित!

टीएमसी ने अपने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे जनता की सेवा के लिए आगे बढ़ें और लोगों का विश्वास जीतें।

Google News Follow

असम विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई है।

इस सूची में असम में तृणमूल कांग्रेस के सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

जारी सूची के अनुसार, मांडिया (बारपेटा) सीट से शेरमन अली अहमद, हाजो-सुअलकुची (एससी) सीट से रोजी अहमद (फुनू दास), गुवाहाटी सेंट्रल से अविजीत मजूमदार, चाबुआ-लाहोवाल (डिब्रूगढ़) से इनुस कुमार कंदापन, मरियानी (जोरहाट) से परेश बोरा, करीमगंज नॉर्थ से परिमल रंजन रॉय और करीमगंज साउथ से अजीज अहमद खान (रानू खान) को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके साथ ही पार्टी ने पहली सूची में एक अहम बदलाव भी किया है। पहली सूची में शामिल क्रम संख्या 6 के तहत चामरिया विधानसभा सीट (एसी नंबर 27) से घोषित उम्मीदवार की उम्मीदवारी वापस ले ली गई है।

टीएमसी ने अपने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे जनता की सेवा के लिए आगे बढ़ें और लोगों का विश्वास जीतें।

इससे पहले शनिवार को टीएमसी ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 17 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया था।

असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और यह एक सदनीय विधायिका है। निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव के अनुसार, इनमें से नौ सीटें अनुसूचित जाति (एससी) और 19 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।

इसके अलावा, असम का प्रतिनिधित्व संसद में भी महत्वपूर्ण है। राज्य के पास लोकसभा की 14 सीटें और राज्यसभा की 7 सीटें हैं।

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतदान केवल एक ही चरण में 9 अप्रैल को संपन्न होगा और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

यह भी पढ़ें-

भारत में नॉन-कॉन्टैक्ट वॉरफेयर की तैयारी तेज: ₹2.19 लाख करोड़ के 6 बड़े रक्षा प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें