27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामाघाटकोपर होर्डिंग मामला: महाराष्ट्र के एडिशनल डीजीपी आईपीएस कैसर खालिद निलंबित! 

घाटकोपर होर्डिंग मामला: महाराष्ट्र के एडिशनल डीजीपी आईपीएस कैसर खालिद निलंबित! 

होर्डिंग लगाने की परमिशन लेने के कार्यकाल में उस वक्त के रेलवे पुलिस के आयुक्त कैसर खालिद की पत्नी के एकाउंट में ईगो के एकाउंट से 33 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर हुए...

Google News Follow

मई के महीने में मुंबई के घाटकोपर पूर्व रेलवे प्रशासन के परिसर में होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की मृत्यु होने की दर्दनाक घटना हुई थी, जिसके बाद पूरे राज्य में तनाव और अशांति का माहौल देखा गया। इस घटना के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए दोषियों पर हत्या का  मामला दर्ज की बात की थी|

इस विषय में दो हफ्ते पहले रेलवे विभाग से सांठगांठ करने और 400 गुना मुनाफे का लालच देकर होर्डिंग की परमिशन निकालने वाली इगो की पूर्व संचालिका जानव्ही मराठे और कॉन्ट्रैक्टर संतोष कुंभार को गोवा के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

रेलवे परिसर में 120X140X 2 फुट के होर्डिंग के लिए 10 वर्ष की परमिशन लेते हुए ईगो की संचालिका जानव्ही मराठे के पत्र मिले है, जिस पर उनके हस्ताक्षर है। इसी परमिशन लेने के कार्यकाल में उस वक्त के रेलवे पुलिस के आयुक्त कैसर खालिद की पत्नी के एकाउंट में ईगो के एकाउंट से 33 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर हुए है। इस बिच एक मर्स्डीज की लेंन देन का भी जिक्र हुआ है।

इसी विषय में सख्त करवाई करते हुए आईपीएस कैसर खालिद का निलंबन किया गया है। महाराष्ट्र सरकार के जारी किए आदेश अनुसार अगले आदेश तक कैसर खालिद निलंबित रहेंगे। जब तक वे निलंबित रहेंगे तब तक महंगाई भत्ता, निर्वाह भत्ता और अन्य देय भत्ते अदा किए जाये|

कैसर खालिद पर नियमों की अनदेखी करते हुए 120X 140 फुट आकर के होर्डिंग को खड़ा करने की परमिशन देकर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगा हुआ है। डीजीपी कर्यालय की परमिशन लिए बिना कैसर खालिद ने यह कदम उठाया है ऐसा सवाल भी खड़ा हुआ है। इसमें प्रशासकीय अनियमितता नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश में आ रहा है पेपर लीक को लेकर सख्त कानून!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें