29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामागाजियाबाद के डॉक्टर को सिर से तन जुदा करने की मिली धमकी 

गाजियाबाद के डॉक्टर को सिर से तन जुदा करने की मिली धमकी 

हिन्दू संगठन के लिए काम करते हैं अकेला,कहा- पीएम सीएम भी नहीं बचा पाएंगे

Google News Follow

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद उपजे विवाद ने कई लोगों की जान ले ली। लेकिन यह नफरत आग अभी ठंडी नहीं हुई है। गाजियाबाद के एक डॉक्टर को भी कन्हैयालाल कुमार और उमेश कोल्हे जैसा हाल करने की धमकी दी गई है। डॉक्टर से कहा गया कि तुम्हारा भी सर तन से जुदा कर देंगे। इस संबंध में डॉक्टर अरविंद वत्स अकेला ने एक टीवी चैनल से बातचीत में उस घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह धमकी फोन पर दी गई। सबसे पहले उन्हें एक सितंबर को यह कॉल रात के 11 बजे आई। लेकिन मैंने यह कॉल नहीं उठाया। उनका कहना है कि इसके बाद दोबारा फोन 2 सितंबर को आया। और मैंने  फोन उठाया और उससे पांच मिनट 2 सेकेण्ड बात की। उन्होंने आगे बताया कि फोन करने वाले ने पूछा कि क्या तुम ही अकेला हो ? जिसका जवाब उन्होंने हां में दिया। उसके बाद फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारा भी हश्र कन्हैयालाल और उमेश कोल्हे जैसा होगा। इसके बाद उसने कहा कि मोदी, धोधी, योगी और यति नरसिंहानंद जो तेरे गुरु हैं वे बिल में दुबके हुए है।

 वे तेरे को क्या बचाएंगे ? धमकी देने वाले ने डॉक्टर से कहा कि उनके बारे में सारी जानकारियां जुटा ली है। गुस्ताख़ ए रसूल की एक ही सजा है सर तन से जुदा। इसके बाद अकेला ने धमकी देने वाले से पूछा कि मैंने ऐसी कोई पोस्ट ही नहीं की तो ऐसा क्यों ? इसके जवाब में उसने कहा कि बाद में उसे पता चल जाएगा। इसके अकेला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। अकेला लोहिया नगर के अम्बेडकर कालोनी के रहने वाले हैं। वे कई हिन्दू संगठनों से जुड़े हुए हैं। वे हिन्दू स्वाभिमान मंच के उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रभारी हैं। जबकि इस संगठन के संरक्षक डासना देवी मंदिर के पीठधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी हैं।
ये भी पढ़ें 

प्रभादेवी​ गोलीबारी मामला :​ ​विधायक से पूछताछ के लिए पुलिस ने किया तलब

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें