29 C
Mumbai
Monday, November 23, 2026
होमक्राईमनामागुमला में मुठभेड़: झारखंड जन मुक्ति मोर्चा के तीन उग्रवादी ढेर!

गुमला में मुठभेड़: झारखंड जन मुक्ति मोर्चा के तीन उग्रवादी ढेर!

एके-47 समेत भारी हथियार बरामद

Google News Follow

झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ी मुठभेड़ में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति मोर्चा (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादी मारे गए। यह मुठभेड़ लावादाग जंगल में हुई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।

गुमला के पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां ने बताया कि उन्हें यह जानकारी मिली थी कि जेजेएमपी के उग्रवादी किसी बड़ी हिंसक वारदात की योजना बना रहे हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों को देखते ही उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवाब देते हुए जवानों ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया।

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक एके-47 राइफल, दो इंसास राइफल और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। हालांकि, कुछ उग्रवादी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गए। उनकी तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

इससे पहले, 15 जुलाई को बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पांच लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी समेत दो नक्सली मारे गए थे। हालांकि, इस कार्रवाई में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान भी शहीद हुआ था।

वर्ष की शुरुआत से अब तक 22 नक्सलियों को मार गिराया जा चुका है, जबकि 115 हथियार, 8591 गोलियां, 176.5 किलो विस्फोटक, 4.51 लाख रुपये (लेवी के रूप में वसूले गए) और 179 आईईडी को बरामद या निष्क्रिय किया गया है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने की आतंकवाद विरोधी सहयोग के लिए पाकिस्तान की प्रशंसा!

कोलकाता लॉ कॉलेज बलात्कार मामला: मोबाइल फोन और ब्लड सैंपल ने की आरोपों की पुष्टी !

NALSA : सीमाओं पर देश सेवा करें, परिवार की कानूनी देखभाल हमारी जिम्मेदारी!

अमेरिका द्वारा TRF को आतंकी संगठन घोषित करने पर पाकिस्तान ने बदला रुख!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें