हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की बुधवार शाम लखनऊ के शामली जिले में एक जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद अंकित के परिवार वालों और फैंस ने विरोध किया और सड़क जाम कर दी। हमला शाम करीब 7 बजे शहर के थाना शहर के आर्यपुरी नाला पटरी के पास हुआ। पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, जिम के बाहर चार हमलावर घात लगाए बैठे थे। जब अंकित जिम से बाहर निकला और अपनी कार की तरफ जाने लगा, तो उन्होंने उस पर गोलियां चला दीं।
गोलीबारी के बाद अंकित ने खुद को बचाने की कोशिश की। लेकिन, हमलावरों ने उसकी कार का दरवाजा खोला और पास से कई गोलियां चलाईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अंकित पर करीब 18 से 20 गोलियां चलाई गईं। पांच गोलियां उसके सिर और पेट में लगीं, जबकि तीन गोलियां कार के अगले शीशे पर लगीं। पास के अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। गोली चलाने के बाद हमलावर मौके से पैदल ही भाग गए। इस घटना के बाद वहां तनाव का माहौल बन गया।
लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोगी गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली।
लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोगी गैंग के शूटर भोलू शाहपुरिया निवासी सोनीपत ने हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली है। भोलू ने गुरुवार सुबह इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट साझा की। साथ ही वेट एंड वाच भी लिखा है।
अंकित बालियान कौन था?
अंकित असल में शामली ज़िले के बंतीखेड़ा गांव का रहने वाला है। पिछले कुछ सालों से वह हरियाणा के रोहतक और सोनीपत में सिंगिंग और एक्टिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ गाने के लिए जाना जाता था। वह 2023 में शामली में एक रोड शो के दौरान भी चर्चा में आया था। पुलिस ने अंकित की बॉडी को ऑटोप्सी के लिए भेज दिया है और हमलावरों की तलाश के लिए इलाके को घेर लिया है। माना जा रहा है कि इस मर्डर के पीछे पुरानी दुश्मनी या गैंगवॉर है।
यह भी पढ़ें-



