28.8 C
Mumbai
Friday, June 26, 2026
होमक्राईमनामायोगी की क़ुरबानी देने चला था, नोएडा पुलिस ने दिल्ली से उठाया!

योगी की क़ुरबानी देने चला था, नोएडा पुलिस ने दिल्ली से उठाया!

Google News Follow

Related

सोमवार को एक वीडिओ वायरल हुआ जिसमें एक बांग्लादेशी व्यक्ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्बान करने की धमकी देता हुआ दिख रहा था। वहीं नोएडा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को दिल्ली से उठाया है। उसके पास से हथियार भी जब्त किया हैं। एक यूट्यूब समाचार चैनल ने 2025 की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि में एक वीडियो प्रकाशित किया। वीडियो में पत्रकार पश्चिम बंगाल के मुस्लिम प्रवासी श्रमिकों से सवाल पूछ रहा था, दौरान शेख अताउल ने खुलेआम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिर काटने की धमकी दी।

रिपोर्ट के अनुसार वह मूलतः बांग्लादेश से हैं। शेख ने स्वीकार किया कि उनका परिवार बांग्लादेश सीमा पार कर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बस गया। इसके बाद वह दिल्ली के शाहीन बाग में आकर रहने लगे। शेख अताउल के पास से एक 315 बोर पिस्तौल, जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हथियार उन्होंने अपनी सुरक्षा और लोगों को डराने के लिए रखा था।

यह भी पढ़ें:

आलोचना के बाद याद आए बांग्लादेश के हिंदू, प्रियंका गांधी-वाड्रा के बैग की चर्चा!

वन नेशन वन इलेक्शन: लोकसभा में ‘एक देश, एक चुनाव’ का विधेयक बहुमत से स्वीकार

आलोचनाओं के बाद बदले सुर, दिलजीत दोसांझ ने दी सफाई!

पुलिस ने उसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और क्या वह मुख्यमंत्री योगी पर हमले की साजिश रच रहा था। इस मामले में उनके खिलाफ नोएडा सेक्टर 39 थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें