26 C
Mumbai
Thursday, November 26, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र : हाई अलर्ट, ड्रोन करेंगे संवेदनशील​ क्षेत्रों की निगरानी​

महाराष्ट्र : हाई अलर्ट, ड्रोन करेंगे संवेदनशील​ क्षेत्रों की निगरानी​

कानपुर की तर्ज पर कुछ असामाजिक तत्व पत्थरबाजी वाली ​घटना​​ को अंजाम दे सकते हैं​|​​

Google News Follow
मुंबई समेत महाराष्ट्र के ​महत्वपूर्ण​ स्थानों पर षड्यंत्र​ को लेकर अलर्ट जारी हुआ है​|​​ कानपुर की तर्ज पर कुछ असामाजिक तत्व पत्थरबाजी वाली ​घटना​​ को अंजाम दे सकते हैं​|​​ इसे गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने पत्थर-बॉटल से हमलों का अंदेशा होने ​की​ बात कही​ है​| साथ ही संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी​|​​ इसे लेकर जल्द ही गृह मंत्रालय बैठक करेगा, जिसमें राज्य के आला पुलिस अधिकारी और मंत्रालय के सचिव भी शामिल होंगे​|
पैगंबर मुहम्मद पर तथा​ ​कथित विवादित बयान को लेकर पूरे देश में तनाव बढ़ता जा रहा है​|​​ अल-कायदा द्वारा पैगंबर मुहम्मद के अपमान का बदला लेने के लिए देश के कई शहरों में आत्मघाती बम विस्फोटों की चेतावनी जारी होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में ​दिखाई दे रही ​हैं​|​ वही,अलकायदा को लेकर महाराष्ट्र हाई अलर्ट पर है​|​​​​

केंद्रीय एजेंसियों ने धमकी भरे पत्र का सत्यापन करने के बाद सभी संबंधित राज्य पुलिस बलों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है​|​​ बता दें कि पैगंबर मुहम्मद पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद कई आतंकी संगठनों ने धमकी भरे पत्र जारी किए हैं​|​​
इसे लेकर बड़े पैमाने पर आक्रोश देखने को मिल रहा है​|​​ यहां तक कि मुस्लिम देशों से भी प्रतिक्रिया आई हैं​|​​उधर नूपुर शर्मा ने भी आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किए जाने के बाद से उन्हें धमकियां मिल रही हैं​|​ ​
 
यह भी पढ़ें-

सिद्दू मुसेवाला हत्या मामला : पुणे से सौरभ महाकाल गिरफ्तार ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें