मुंबई एयरपोर्ट पर 12.68 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, केरल का युवक गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर 12.68 करोड़ की हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, केरल का युवक गिरफ्तार

Hydroponic weed worth Rs 12.68 crore seized at Mumbai airport, youth from Kerala arrested

मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹12.68 करोड़ मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी की पहचान नौशाद ओलाप्पुलन के रूप में हुई है, जो केरल का रहने वाला है और बैंकाक से भारत आया था।

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि रविवार को स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर संदिग्ध यात्री को रोका गया। जांच के दौरान उसके सामान की तलाशी ली गई। बैग में कपड़ों के नीचे छिपाकर रखे गए 12 पैकेट बरामद हुए, जिनमें हरे रंग का सूखा पत्तेदार पदार्थ था।

जांच में यह पदार्थ हाइड्रोपोनिक वीड पाया गया, जो मादक पदार्थों की श्रेणी में आता है और स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है।

12.6 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स बरामद

अधिकारियों के अनुसार कुल 12,688 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹12.68 करोड़ बताई जा रही है। कस्टम विभाग ने बरामदगी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मादक पदार्थों को घोषित नहीं किया था और उन्हें अपने सामान में छिपाकर लाया था। उसने यह भी बताया कि वह इस तस्करी के बदले में जल्दी पैसा कमाने के लिए यह काम कर रहा था।

कस्टम अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि बैंकॉक में किसने आरोपी को यह ड्रग्स दी और मुंबई में किसे इसकी डिलीवरी की जानी थी। साथ ही इस तस्करी से जुड़े अन्य संभावित सहयोगियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं।

थाईलैंड से बढ़ी तस्करी की घटनाएं:

हाल ही में खुफिया राजस्व निदेशालय (DRI) की एक रिपोर्ट में भी बताया गया था कि थाईलैंड में भांग की खेती और बिक्री से जुड़े नीतिगत बदलावों के बाद वहां से भारत में हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी के मामलों में वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार तस्कर आमतौर पर बैंकॉक से भारत आने वाले यात्रियों के जरिए वैक्यूम-सील पैकेट्स में ड्रग्स छिपाकर लाते हैं और उन्हें कपड़ों या अन्य सामान के बीच छिपाकर हवाईअड्डों से निकालने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें:

UAE: युद्ध के दौरान भ्रामक सामग्री साझा करने वाले 19 भारतीय गिरफ्तार

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में नाटो देशों से सहयोग न मिलने को लेकर ट्रंप की चेतावनी

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव आयोग ने हटाए डीजीपी और मुख्य सचिव

Exit mobile version