लखनऊ अग्निकांड को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा एसआईटी गठित करने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “यह घटना अत्यंत दुखद है। भविष्य का सपना संजोने वाले बच्चों की असमय मृत्यु ने सबको झकझोर दिया है। इस मामले में किसे दोषी ठहराया जाए, यही समझ में नहीं आता। अधिकारी घूस लेकर बिल्डिंग बनाते हैं और ठेकेदार-व्यापारी घूस देकर बिल्डिंग बनवाते हैं। पूरे सिस्टम में खराबी है, यह एक आदमी से ठीक नहीं हो सकता।”
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “अगर सच में सरकार इस मामले में कुछ कार्रवाई करना चाहती है, तो सबसे पहले अपनी जिम्मेदारी ले और प्रायश्चित करे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के सामने स्वीकार करें कि हमसे गलती हुई है।
80 से अधिक मामलों में सरकार ने एसआईटी गठित की है। हालांकि एसआईटी अब तक कितने लोगों को सजा दिला पाई है, यह आज तक नहीं पता चला। एसआईटी तो अपराधियों को बचाने का एक तरीका है। इससे पहले दो बिल्डिंग में हादसा हुआ था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं, ममता बनर्जी की जगह अरूप रॉय को टीएमसी का नया चेयरमैन बनाने पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “यह भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर हुआ है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। भाजपा ने पहले विधायकों को खरीदा और अब पूरी पार्टी का अपहरण करने की कोशिश कर रही है।
उधर, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के ‘ऑपरेशन टाइगर’ के सफल होने के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “इससे ज़्यादा बेशर्मी की बात और क्या हो सकती है?
19 की उम्र में पियर्सिंग कराई, अप्पा हुए नाराज़: श्रुति हासन!
