27 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमदेश दुनिया'आशिकी' फेम अनु अग्रवाल ने ठुकराई थी कई फिल्में, अब तोड़ी इस...

‘आशिकी’ फेम अनु अग्रवाल ने ठुकराई थी कई फिल्में, अब तोड़ी इस पर चुप्पी!

इस पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि उनके हमेशा यह सवाल बहुत अहम रहा कि जो लोग थिएटर में मेरी फिल्म देखने आते हैं, क्या उन्हें उसके बदले में कुछ अच्छा मिल रहा है या नहीं।

Google News Follow

Related

1990 की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ से मशहूर हुईं पूर्व अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने अपने फिल्मी करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। दरअसल, अनु ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि एक्टिंग के दौरान आखिर क्यों उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर ठुकराए थे।

अनु अग्रवाल ने पोस्ट में अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह ऑफ वाइट सिंपल साड़ी में नजर आ रही है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि उनके हमेशा यह सवाल बहुत अहम रहा कि जो लोग थिएटर में मेरी फिल्म देखने आते हैं, क्या उन्हें उसके बदले में कुछ अच्छा मिल रहा है या नहीं।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”एक बात जो मुझे एक कलाकार के तौर पर परेशान करती थी, वह यह कि लोग मेरी फिल्म देखने के लिए पैसे देते हैं। यह बात भले ही सुनने में आम लगे, लेकिन मैं इसके बारे में लगातार सोचती रहती थी।

बहुत से दर्शक मिडिल-क्लास और लोअर-मिडिल-क्लास से आते हैं। कुछ लोग टिकट के लिए पैसे जोड़कर रखते हैं, कुछ लोग इसे खरीदने के लिए अपनी सुविधा से बाहर जाते हैं। ऐसे में मैं खुद से पूछती थी कि क्या हम उन्हें उनके पैसे के बदले कुछ बेहतर दे रहे हैं?”

उन्होंने आगे लिखा, ”यही सोच मेरे फिल्म चुनने के तरीके को बदल देती थी। सिर्फ किसी फिल्म का सफल होना काफी नहीं होता, बल्कि यह भी जरूरी होता है कि वह फिल्म दर्शकों के लायक है या नहीं। मेरे पास कई कहानियां ऐसी आई, जो दर्शकों के लिए सही नहीं थी, जिसके कारण मैंने वो फिल्में ठुकरा दी।”

अनु अग्रवाल ने कहा, ”यह सिर्फ टाइपकास्ट होने या सही किरदार चुनने की बात नहीं थी। मैं थिएटर में बैठे लोगों के प्रति जिम्मेदारी महसूस करती थी। दर्शकों ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मेरे लिए सबसे कम, जो मैं कर सकती थी, वह था उनके समय, ध्यान और भरोसे का सम्मान करना।”

उन्होंने कहा, ”यही सोच मेरे करियर की पहचान थी और इसी कारण मैंने कई फिल्मों से दूरी बनाई।”

यह भी पढ़ें-

लखनऊ अग्निकांड: एसी कंप्रेसर विस्फोट से भड़की आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,280फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें