27 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमदेश दुनियाअसिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता तक, अतुल अग्निहोत्री की अलग पहचान! 

असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता तक, अतुल अग्निहोत्री की अलग पहचान! 

इसके तुरंत बाद, 1994 में संजय गुप्ता की 'आतिश' में उन्होंने एक ईमानदार पुलिस अधिकारी 'अवि' की भूमिका निभाई, जिसने उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाई।

Google News Follow

Related

पिता रोहित अग्निहोत्री के शुरुआती अभिनय के प्रभाव और चचेरी बहन रति अग्निहोत्री की शानदार सफलता से प्रेरित होकर अतुल अग्निहोत्री ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा। शुरुआत पंकज पराशर के साथ बतौर सहायक निर्देशक के रूप में हुई।

उनकी बड़ी शुरुआत 1993 में महेश भट्ट की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म ‘सर’ से हुई। इसके तुरंत बाद, 1994 में संजय गुप्ता की ‘आतिश’ में उन्होंने एक ईमानदार पुलिस अधिकारी ‘अवि’ की भूमिका निभाई, जिसने उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाई। उसी वर्ष आई ‘क्रांतिवीर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान रचे। इसके बाद ‘नाराज’ (1994), ‘यशवंत’ (1997) और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ (2002) जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया।

​24 जून 1970 को दिल्ली में जन्मे अतुल अग्निहोत्री के जीवन का सबसे खूबसूरत अध्याय तब शुरू हुआ जब उनकी मुलाकात सलमान खान की बहन अलवीरा खान से हुई। पहली बार दोनों एक पेंट विज्ञापन के सेट पर मिले थे। इसके बाद फिल्म ‘जागृति’ (1992) के सेट पर उनका रिश्ता गहरा हुआ और उन्होंने शादी कर ली।

अतुल अग्निहोत्री के दो बच्चे हैं। बेटा अयान अग्निहोत्री संगीतकार है और बेटी अलीजेह अग्निहोत्री एक मॉडल व बॉलीवुड अभिनेत्री है। अतुल अग्निहोत्री ने ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ (2004) और ‘हेलो’ (2008) के निर्देशन के बाद महसूस किया कि उनकी असली ताकत फिल्म प्रोडक्शन में है। इसके बाद उन्होंने ‘रील लाइफ प्रोडक्शंस’ की नींव रखी।

​साल 2011 में उन्होंने सलमान खान और करीना कपूर स्टारर ‘बॉडीगार्ड’ का निर्माण किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई। अतुल को 2012 में ‘मोस्ट सक्सेसफुल प्रोड्यूसर’ का अवार्ड मिला। इसके बाद 2019 में आई ड्रामा फिल्म ‘भारत’ ने करीब 197.34 करोड़ रुपए की भारी कमाई कर उनके प्रोडक्शन कौशल को लोहा मनवाया।

साल 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत में अपनी कंपनी ‘शिवासाईं होममेकर इन्फ्रा एलएलपी’ के माध्यम से वे बांद्रा वेस्ट की 60 साल पुरानी ‘पालीमाला कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी’ का पुनर्विकास कर रहे हैं। इस प्रीमियम प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने दिसंबर 2025 में 1.08 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है।

कुछ रिपोर्ट के अनुसार, अतुल अग्निहोत्री अक्टूबर-नवंबर 2026 में राज और डीके के निर्देशन में मेगा बजट सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान एक रिटायर्ड सुपर हीरो की अनूठी भूमिका में दिखेंगे।

यह भी पढ़ें-

19 की उम्र में पियर्सिंग कराई, अप्पा हुए नाराज़: श्रुति हासन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,283फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें