28.8 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमक्राईमनामालखनऊ अग्निकांड: एसी कंप्रेसर विस्फोट से भड़की आग, 15 बच्चों की दर्दनाक...

लखनऊ अग्निकांड: एसी कंप्रेसर विस्फोट से भड़की आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत​!

भवन के ग्राउंड फ्लोर पर एक पेट शॉप संचालित होती थी, जबकि पहली मंजिल पर उसका गोदाम बना हुआ था। दूसरी और तीसरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर एवं एनीमेशन प्रशिक्षण संस्थान चल रहा था।

Google News Follow

Related

राजधानी लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी स्थित एक बहुमंजिला भवन में सोमवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भवन के भीतर लगे एयर कंडीशनर (एसी) के कंप्रेसर में विस्फोट होने के बाद आग भड़की, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में कोचिंग और थ्री-डी एनीमेशन संस्थान में पढ़ने वाले 15 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, भवन के ग्राउंड फ्लोर पर एक पेट शॉप संचालित होती थी, जबकि पहली मंजिल पर उसका गोदाम बना हुआ था। दूसरी और तीसरी मंजिल पर कोचिंग सेंटर एवं एनीमेशन प्रशिक्षण संस्थान चल रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग लगने से पूरे भवन में अफरा-तफरी मच गई। धुएं और लपटों के बीच ऊपरी मंजिलों पर मौजूद बच्चे बाहर निकलने का रास्ता नहीं ढूंढ़ पाए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मदद की गुहार लगाते हुए कई बच्चों ने जान बचाने के लिए खिड़कियों और छत से छलांग लगा दी। इस दौरान एक बच्चे के पेट में नीचे लगी लोहे की ग्रिल की सरिया घुस गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल विभाग की टीम करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची, तब तक आग पूरे भवन को अपनी चपेट में ले चुकी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रारंभिक जांच में भवन में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी सामने आई है। भवन में आपातकालीन निकास का दूसरा रास्ता नहीं था, जिससे लोग भीतर ही फंस गए। प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, पूरे प्रदेश में इस दर्दनाक हादसे को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।

​यह भी पढ़ें-

भारत-ब्रिटेन एफटीए से किसानों, मछुआरों और एमएसएमई को बड़ा फायदा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,273फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें