इम्फाल एयरपोर्ट पर हुआ IED विस्फोट

जातीय हिंसा के तीन साल पूरे होने पर अलर्ट

इम्फाल एयरपोर्ट पर हुआ IED विस्फोट

IED blast at Imphal airport

मणिपुर में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिख रहा है। रविवार (3 मई) को इम्फाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए एक IED विस्फोट ने सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब राज्य 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा के तीन वर्ष पूरे होने के दौर से गुजर रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट सुबह करीब 11:55 बजे मालोम तुलियाइमा इलाके में एयरपोर्ट की सीमा के पास स्थित एक श्मशान घाट के नजदीक हुआ। सूत्रों का कहना है कि अज्ञात लोग दोपहिया वाहन पर आए और नए कार्गो टर्मिनल तथा पास के टेरिटोरियल आर्मी कैंप के बीच एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) रखकर फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विस्फोट की खबर मिलते ही इम्फाल वेस्ट जिले की पुलिस टीम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशंस) के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षित किया। अधिकारियों के अनुसार, फॉरेंसिक टीम जल्द ही घटनास्थल का निरीक्षण करेगी ताकि सबूत जुटाए जा सकें और विस्फोट के तरीके का पता लगाया जा सके। जांच आगे बढ़ने के साथ ही अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

ज्ञात हो की, मणिपुर पहले से ही अस्थिर स्थिति का सामना कर रहा है। 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा पिछले तीन वर्षों में विभिन्न रूपों में जारी रही है, जिससे आम लोगों में लगातार भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

हाल के हफ्तों में कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। 7 अप्रैल को बिष्णुपुर जिले के त्रोंगलाओबी इलाके में चुराचांदपुर की ओर से दागे गए मोर्टार शेल के एक घर पर गिरने सोते हुए दो बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद 18 अप्रैल को उखरुल जिले में लिटन थाना क्षेत्र के तहत टीएम खासोम के पास घात लगाकर किए गए हमले में दो लोगों  की जान चली गई। हमलावरों ने इस दौरान मार्ग से गुजर रहे वाहनों को निशाना बनाया, जिससे पांच से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

राज्य की उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन ने कहा है कि सरकार स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें:

डिहाइड्रेशन से बचाव में ओआरएस असरदार, शरीर में नमक-पानी संतुलन बनाए!

हमारी रोजमर्रा की आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत, समय रहते बदलाव क्यों है जरूरी!

गर्मियों में आम सेहत का खजाना, सही समय पर खाना फायदेमंद!

Exit mobile version