28.4 C
Mumbai
Monday, May 4, 2026
होमदेश दुनियाहॉर्मुज़ में जहाजों को सुरक्षित एस्कॉर्ट करने के लिए ट्रम्प का “प्रोजेक्ट...

हॉर्मुज़ में जहाजों को सुरक्षित एस्कॉर्ट करने के लिए ट्रम्प का “प्रोजेक्ट फ्रीडम”

समुद्री पहल की घोषणा

Google News Follow

Related

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में फंसे विदेशी जहाजों को सुरक्षित रूप से एस्कॉर्ट करने के उद्देश्य से “प्रोजेक्ट फ्रीडम” नामक एक नए समुद्री अभियान की घोषणा की है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रम्प ने कहा कि कई देश जिनमें से अधिकांश वर्तमान क्षेत्रीय संघर्ष में सीधे शामिल नहीं, महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में फंसे अपने जहाजों को निकालने के लिए अमेरिका से मदद मांगी है। उन्होंने इन जहाजों और उनके कर्मचारियों को अस्थिर स्थिति में फंसे तटस्थ और निर्दोष गवाह बताया। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका इन जहाजों को प्रतिबंधित जलक्षेत्र से बाहर निकालने के लिए मार्गदर्शन करेगा, ताकि वे स्वतंत्र रूप से और प्रभावी ढंग से अपना संचालन कर सकें। यह अभियान मध्य-पूर्व समयानुसार सोमवार (4 मई) सुबह शुरू होने वाला है।

अमेरिकी राष्ट्रपति इस कदम को एक मानवीय प्रयास बताते हुए जोर दिया कि कई जहाजों पर भोजन और बड़ी संख्या में चालक दल के लिए आवश्यक जीवन-जरूरी वस्तुओं की कमी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ईरान और क्षेत्र के अन्य देशों सहित सभी पक्षों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा,“मैंने अपने प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि हम उनकी जहाजों और नाविकों को जलडमरूमध्य से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।” साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब तक यह क्षेत्र नौवहन के लिए सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक कई जहाज वापस आने का विचार नहीं कर रहे हैं।

ट्रम्प ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिकी अधिकारी ईरान के साथ बेहद सकारात्मक बातचीत कर रहे हैं, जिससे व्यापक कूटनीतिक प्रगति की संभावना बन रही है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि इस अभियान में किसी भी तरह का हस्तक्षेप होने पर कड़ा जवाब दिया जाएगा और दुनिया के सबसे सामरिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक पर इस मिशन के जोखिम भरे स्वरूप को रेखांकित किया।

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य वैश्विक तेल परिवहन का एक प्रमुख मार्ग है और इस क्षेत्र में किसी भी तरह की बाधा का अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा बाजारों पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। इससे पहले, मध्य-पूर्व के तनावपूर्ण हालात के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के हालिया शांति प्रस्ताव को “अस्वीकार्य” बताते हुए खारिज कर दिया था। उन्होंने तेहरान की 14-सूत्रीय योजना को नकार दिया, जिसका उद्देश्य मौजूदा युद्धविराम को अधिक स्थायी समाधान में बदलना था।

यह भी पढ़ें:

हमारी रोजमर्रा की आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत, समय रहते बदलाव क्यों है जरूरी!

गर्मियों में आम सेहत का खजाना, सही समय पर खाना फायदेमंद!

इम्फाल एयरपोर्ट पर हुआ IED विस्फोट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,106फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
305,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें