30.7 C
Mumbai
Friday, June 19, 2026
होमक्राईमनामाआईआईटी बॉम्बे के छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस!

आईआईटी बॉम्बे के छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस!

आत्महत्या के तुरंत बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Google News Follow

Related

देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई कर रहे 26 वर्षीय छात्र रोहित सिन्हा ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। छात्र ने संस्थान के हॉस्टल की इमारत की छत से छलांग लगाकर जान दे दी। यह घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, रोहित सिन्हा चौथे वर्ष का छात्र था और मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था। आत्महत्या के तुरंत बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पवई पुलिस ने बताया कि घटना के समय एक अन्य छात्र भी छत पर मौजूद था, जो मोबाइल पर बात कर रहा था। उसी दौरान रोहित ने अचानक छलांग लगा दी। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही रोहित नीचे गिर चुका था।

पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि छात्र ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।

किसी सुसाइड नोट की बरामदगी नहीं हुई है और न ही अब तक किसी स्पष्ट कारण का पता चल पाया है। फिलहाल पुलिस रोहित के दोस्तों, क्लासमेट्स और हॉस्टल मेट्स से पूछताछ कर रही है। आईआईटी बॉम्बे प्रशासन की ओर से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें-

आर्म्स डीलर संजय भंडारी की संपत्तियां कुर्क कराने के लिए कोर्ट पहुंची ईडी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,321फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें