27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामामजार पर रातों-रात अवैध निर्माण, सांसद की शिकायत के बाद मुसलमानों ने...

मजार पर रातों-रात अवैध निर्माण, सांसद की शिकायत के बाद मुसलमानों ने खुद ही तुडवाया निर्माण

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मजार पर अवैध निर्माण किया जर रहा था। आधी रात में निर्माण कार्य शुरू किए जाने पर स्थानिकों में भी असमंजस की स्थिती थी। यहां निर्माण के दौरान सीमेंट के खंभे भी खड़े किये गये। मामला भाजपा सांसद के संज्ञान में आते ही उन्होंने शिकायत दर्ज की। प्रशासन द्वारा जांच के आदेश आते ही मुसलमानों ने खुद अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव की है। यहाँ एक कब्रिस्तान में एक पुराना मकबरा बना था। यह कब्र लगभग 30-40 साल पुरानी बताई जाती है। स्थानीय मुसलमानों ने रातो रात इसके चारों ओर 20 फुट ऊंचे खंभे खड़े कर निर्माण कार्य शुरू किया था।

उन्होंने रात में काम करके मजार अवैध निर्माण को बढ़ाया। इस निर्माण के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी, न ही प्रशासन को सूचित किया गया था। बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार इस गांव से गुजर रहे थे, तब उनके सामने ये मामला आया। उन्होंने इस स्थान का दौरा किया और जानकारी जुटाई।

निर्माणकार्य अवैध रूप से चलाए जाने की बात पता चलते ही भाजपा सांसद ने मामले की शिकायत प्रशासन से की। शिकायत के बाद एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए।प्रशासन कीजांच में निर्माण अवैध रूप से चलाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद इस ढांचे को तुरंत ध्वस्त करने का आदेश दिया गया। इससे पहले कि प्रशासन निर्णायक कारवाई कर पाता, स्थानीय मुसलमानों स्वयं इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें:
जयपुर पुलिस की कामयाबी, अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या अप्रवासी सहित 500 गिरफ्तार

चीन के DeepSeek AI से अमेरिका को तगड़ा झटका, Nvidia के साथ Nasdaq भी लड़खड़ाया !

इस मामले में कारवाई करते हुए पुलिस ने गांव के 100 लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। उन्हें पांच लाख रुपये की जमानत पर रिहा किया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें