28 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमक्राईमनामाप्रेमी के साथ मां बना रही थी अवैध संबंध,किचन में गाड़ दी...

प्रेमी के साथ मां बना रही थी अवैध संबंध,किचन में गाड़ दी पापा की लाश,6 साल की बेटी ने खोला राज

Google News Follow

Related

मुंबई। दहिसर में 6 साल की मासूम बच्ची की निशानदेही पर एक मर्डर केस का खुलासा हुआ है। बच्ची के आंखों के सामने मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी। मासूम बच्ची से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पति की हत्या के बाद उसके शव को पत्नी ने किचन में ही दफना दिया था। UP के गोंडा जिले में रईस की शादी साल 2012 में शाहिदा से हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई आ कर दहिसर पूर्व के खान कंपाउंड में किराए के घर में रह रहे थे।

रईस एक कपड़े की दुकान में नौकरी करता था, जबकि पत्नी ढाई साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ घर पर रहती थी। इसी बीच शाहिदा के पड़ोस में रहने वाले अनिकेत उर्फ अमित मिश्रा के साथ नाजायज संबंध बन गए। जब यह बात रईस तक पहुंची तो उसने इस बात का विरोध किया। इसके बाद प्रेमी अमित के साथ मिलकर रईस को रास्ते से हटाने की योजना बनाना शुरू कर दिया। शाहिदा और अमित जब अवैध संबंध बना रहे थे, तभी रईस घर पर आ गया। तब घर में रखे चाकू से दोनों ने मिलकर रईस का गला काट दिया। उसी दौरान 6 साल की बेटी अपने भाई के साथ घर पर आ गई। शाहिदा ने अपनी 6 साल की बेटी को भी धमकाया।

शाहिदा ने प्रेमी की मदद से रईस की लाश के 4 टुकड़े करके उसे किचन में ही गाड़ दिया था। जबकि उसका फ़ोन अपने पास ही रखा था। रईस के घर वालों का फोन आने पर शाहिदा कहती थी कि रईस बिना बताए कहीं चला गया है। एक ओर जहां शाहिदा पति की हत्या की बात छिपाने के प्रयास में जुटी थी वहीं रईस के दोस्त उसके गायब हो जाने की बात को हजम नहीं कर पा रहे थे। रईस के एक दोस्त ने दहिसर पुलिस थाने में उसके गायब होने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम राशिदा शेख और प्रेमी का नाम अमित मिश्रा है। महिला की उम्र 28 साल है। इस महिला का प्रेमी फिलहाल फरार है। पुलिस द्वारा उस फरार ब्वॉय फ्रेंड की खोज शुरू है। दहिसर पुलिस थाने में इस प्रकरण को लेकर आगे की तफ्तीश जारी है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,163फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें