31 C
Mumbai
Saturday, May 23, 2026
होमदेश दुनियाएग्जिट पोल: पश्चिम बंगाल में ममता के तिलिस्म पर भाजपा भारी, 'कमल'...

एग्जिट पोल: पश्चिम बंगाल में ममता के तिलिस्म पर भाजपा भारी, ‘कमल’ खिलने के संकेत!

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा को 294 विधानसभा सीटों में से 192 से 203 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही टीएमसी को 100 से 111 सीटें मिलने की उम्मीद है| 

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल सामने आ गया है। एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनती नजर आ रही है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को चुनाव में भारी झटका लगने की संभावना है।

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा को 294 विधानसभा सीटों में से 192 से 203 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही टीएमसी को 100 से 111 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य को दो से चार सीटें मिलने के आसार हैं।

मत प्रतिशत की बात करें तो भाजपा 48 से 51 प्रतिशत वोट हासिल कर सकती है। वहीं, टीएमसी को 38 से 41 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य के खाते में 14 से 17 प्रतिशत वोट जा सकते हैं।

वहीं, शाइनिंग इंडिया सर्वे में टीएमसी को 294 में से 159 सीटें मिल रही हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 128 सीटें मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कांग्रेस को केवल तीन सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है, जबकि लेफ्ट के खाते में दो सीटें जाने का अनुमान है। वहीं, अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं। इसके साथ ही 37 सीटें ऐसी हैं, जिन पर कांटे का मुकाबला हो सकता है।

शाइनिंग इंडिया के सर्वे में टीएमसी को 43.5 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा 40.8 प्रतिशत वोट हासिल करने में सफल हो सकती है। कांग्रेस को 3.7 प्रतिशत वोट मिलना तय माना जा रहा है और लेफ्ट 4.9 प्रतिशत वोट प्राप्त कर सकता है। यहां अन्य के खाते में 2.2 प्रतिशत वोट जाता दिखाया गया है और 5.2 प्रतिशत साइलेंट वोटिंग माना जा रहा है।

पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों की बात करें तो ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 215 सीटों पर जीत के साथ प्रचंड बहुमत मिला था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल 77 का आंकड़ा छू सकी थी।

बता दें कि ये सिर्फ एग्जिट पोल है, न कि आधिकारिक चुनाव परिणाम। इसलिए, मतगणना के दिन ये आंकड़े बदल भी सकते हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे। यहां दो चरणों में पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को चुनाव संपन्न हुआ। यहां पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं, दूसरे चरण में 89.99 प्रतिशत वोटिंग हुई।

यह भी पढ़ें-

नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए 287 उम्मीदवार, 9 अक्टूबर को होगा ऐलान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,530फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
308,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें