इमदादुल ने शिवमंदिर को बनाया जुवे का अड्डा, बजरंग दल ने किया पर्दाफाश

इमदादुल ने शिवमंदिर को बनाया जुवे का अड्डा, बजरंग दल ने किया पर्दाफाश

आसाम के बरपेटा रोड कस्बे से एक मुस्लिम व्यक्ति इमदादुल हुसैन द्वारा सौ साल पुराने हिंदू शिव मंदिर को जुए और अवैध लॉटरी के अड्डे में तब्दील करने का मामला सामने आया है। यह मामला शनिवार (31 जनवरी)को स्थानीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा उजागर किया गया, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है।

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, इमदादुल हुसैन और उसका गिरोह बीते कई महीनों से मंदिर परिसर के भीतर अवैध लॉटरी टिकटों की बिक्री कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस गतिविधि को मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाते हुए पूरी तरह से गुपचुप तरीके से अंजाम दिया जा रहा था।

मामले का खुलासा होने के बाद बजरंग दल के एक सदस्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मौके से अवैध लॉटरी टिकटों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा, “इमदादुल मंदिर परिसर के भीतर एक जुए का सिंडिकेट चला रहा था।”

उन्होंने आगे कहा, “आज मैं इस सौ साल पुराने मंदिर में मौजूद इस विचलित कर देने वाली स्थिति को देखने यहां आया हूं।” बजरंग दल के कार्यकर्ता ने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस पूरे प्रकरण के लिए मंदिर प्रबंधन को भी कठघरे में खड़ा किया। उनका आरोप है कि मंदिर प्रबंधन की उदासीनता के कारण ही इमदादुल और उसका गिरोह लंबे समय तक इस गैरकानूनी गतिविधि को अंजाम देता रहा।

इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में गहरा रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि जिस शिव मंदिर को वे आस्था और पूजा का केंद्र मानते हैं, उसी स्थान का इस्तेमाल जुए और अवैध गतिविधियों के लिए किया जाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि धार्मिक भावनाओं पर भी सीधा हमला है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यह भी पता लगाया जाए कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल थे। साथ ही, मंदिर परिसरों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग उठ रही है ताकि भविष्य में किसी भी धार्मिक स्थल के साथ इस तरह का दुरुपयोग न हो।

फिलहाल, इस घटना ने आसाम में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, स्थानीय प्रशासन की भूमिका और अवैध जुआ सिंडिकेट्स के बढ़ते नेटवर्क को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:

सेना को जो करना चाहिए, वह अधिकार पीएम मोदी ने दिया : ध्रुव कटोच! 

बलूचिस्तान में उग्रवाद दशकों के भीषण दमन का नतीजा, बाहरी हस्तक्षेप नहीं: रिपोर्ट!

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, ममता बनर्जी खुद रखेंगी पक्ष !

Exit mobile version