27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामाBihar:नाचने-गाने के लिए नहीं,मछली के इस पीस के लिए चली कुर्सियां  

Bihar:नाचने-गाने के लिए नहीं,मछली के इस पीस के लिए चली कुर्सियां  

Google News Follow

गोपालगंज।बिहार के एक जिले में आई बारात में मछली का सिर नहीं मिलने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और कुर्सियां चली। इस घटना में लगभग 11 लोग घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्ष का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला भटवलिया में छठू गोंड के यहां बारात आई थी। शादी-समारोह में खिलाने के लिए मछली-चावल का इंतजाम किया गया था। सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे जख्मी सुदामा गोंड के अनुसार उनका बेटा राजू गोंड और मुन्ना गोंड मछली सर्व कर रहे थे।इसी बीच पड़ोसी अजय गोंड और अभय गोंड अपने जानने वाले मेहमानों को लेकर आए और उन्हें खिलाने के लिए बैठा दिया। खाने के लिए बैठे लोगों को पहले राउंड में दो-दो पीस मछली दिया गया। जिसके बाद मछली के सिर यानी मुड़ा की मांग की गई। मछली का सिर नहीं दिए जाने पर राजू गोंड और मुन्ना गोंड की पिटाई की जाने लगी।इस बीच छठू गोंड समेत अन्य लोग पहुंचे, तब तक दोनों पक्ष के बीच कुर्सियां चलने लगीं।

बरात में खाने को लेकर हुए इस झड़प में एक पक्ष से अजय गोंड, अभय गोंड, राजा गोंड, हीरा लाल गोंड, सुदामी देवी और दूसरे पक्ष से सुदामा गोंड, मुन्ना गोंड,अमित गोंड, राजू गोंड और सरली देवी घायल हो गए हैं। पड़ोसियों की मदद से एक पक्ष के घायलों को रेफरल अस्पताल भोरे और दूसरे पक्ष के घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। तथा प्रबुद्ध लोगों की पहल पर दोनों पक्ष के झड़प को शांत कराया गया। शुक्रवार की सुबह इलाज कराने के बाद घायलों ने स्थानीय थाने में कार्रवाई के लिए शिकायत की। इस मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार का कहना है कि पुलिस दोनों पक्ष के मामले की जांच कर रही है। अलग-अलग बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि लगभग एक माह पहले नरकटिया गांव में आई बारात में मुर्गे के पीस और लिट्टी नहीं मिलने पर गोली चली थी।जिसमें राजेंद्र सिंह नामक व्यक्ति अपनी जान गंवा बैठा था।वहीं इस घटना में तीन लोग घायल हो गए थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें