31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने छापेमारी में जब्त किया 58...

महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने छापेमारी में जब्त किया 58 करोड़ कैश  

इस कार्रवाई में 260 कर्मचारी अफसर और 120 गाड़ियों का किया गया इस्तेमाल

Google News Follow
बंगाल में ईडी की कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र में आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। महाराष्ट्र में एक उद्योगपति के पास से 390 करोड़ की सम्पत्ति आयकर विभाग ने जब्त की है।आयकर विभाग की यह कार्रवाई स्टील ,कपडा और रियल स्टेट से जुड़े कारोबारी के यहां यह छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग कुल 390 करोड़ की बेनामी सम्पत्ति जब्त की है। इसमें 58 करोड़ कैश बरामद किया गया है। इतना ही नहीं 32 किलो सोना चांदी और हीरों मोती के दाने सहित कई अचल सम्पतियों के दस्तावेज मिले हैं।

खबरों में कहा गया है कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई एक से आठ अगस्त के बीच में हुई। वहीं इन रुपयों को गिनने में 13 घंटे से ज्यादा समय लगा। यह कार्रवाई नासिक ब्रांच के आयकर विभाग द्वारा किया गया। बताया जा रहा है कि जब आयकर विभाग के कर्मचारी उद्योगपति के आवास पर पहुँचते थे तो उनकी गाड़ियों में मैरिज से संबंधित स्टिकर लगे होते थे। जिससे उन्हें कोई आसानी से पहचान न पाए। इस कार्रवाई के लिए 120  गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।  जबकि आयकर विभाग की पांच टीम इस कार्रवाई में सक्रिय थी।  जिसमें 260 कर्मचारी और अधिकारी शामिल थे।

 रिपोर्ट में कहा गया कि कार्रवाई के बाद मिले कैश रुपयों को जालना के स्थानीय स्टेट बैंक में  इन रुपयों की गिनती हुई। जिसकी गिनती सुबह 11 बजे शुरू हुई तो रात एक बजे खत्म हुई। आयकर विभाग को जानकारी मिली थी कि स्टील की चार कंपनियों में अनियमितता हो रही है। जिसके बाद आयकर विभाग ने एक प्लान के तहत कार्रवाई की। शुरू में जब आयकर विभाग ने घर और   कारखानों में छापेमारी की तो यहां से उन्हें कुछ  नहीं मिला लेकिन बाद उद्योगपति के फार्म हाउस पर कार्रवाई के बाद  नोटों के ढेर मिले।

गौरतलब है कि ईडी ने बंगाल में ममता बनर्जी के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के दो आवास से 50  करोड़ रूपये कैश बरामद किया। इसके बाद ममता बनर्जी ने चटर्जी की मंत्री पद से हटा दिया।

ये भी पढ़ें 

 

ममता बनर्जी को दोहरा झटका: पार्थ चटर्जी के बाद अनुब्रत मंडल गिरफ्तार

17 अगस्त से शुरू होगा महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें