मध्य प्रदेश के इंदौर में कथित लव जिहाद की एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार (13 जून) को साहिल शेख और अल्ताफ खान नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर पहले उनके साथ बलात्कार करने, फिर शादी और धर्मांतरण के बहाने वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप है। सबसे गंभीर बात यह है कि इस साजिश के पीछे कांग्रेस के पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत का नाम सामने आया है, जो फरार है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने खुलकर स्वीकार किया है कि उन्हें कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी से पैसे मिले थे। आरोपी साहिल शेख ने बताया कि उसे एक हिंदू लड़की से शादी करने के लिए 2 लाख रुपये दिए गए, जबकि अल्ताफ खान को 1 लाख रुपये दिए गए और बाकी पैसे ‘काम पूरा होने’ के बाद देने की बात कही गई।
दोनों आरोपियों के बयान का वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें वे साफ कहते हैं कि पार्षद ने उन्हें लड़कियों से शादी करने के बाद धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें ‘धंधे’ में लगाने को कहा था। इस वीडियो में आरोपी कुछ लड़कियों की तस्वीरें भी दिखाते हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर हिंदू नामों से ठगा गया।
लव जिहाद पर सनसनीखेज खुलासा
– लव जिहाद की फ़ैक्ट्री चलाता है अनवर कादरी
– साहिल शेख़ को दो लाख रुपए दिए
– अल्ताफ़ को एक लाख रुपए दिएऔर कहा- हिंदू लड़कियों से शादी करो और धंधा कराओ
बजरंग दल के सहयोग से इंदौर पुलिस ने अल्ताफ और साहिल को गिरफ्तार किया है pic.twitter.com/pbtbCKu4m2
— Abhay Pratap Singh (बहुत सरल हूं) (@IAbhay_Pratap) June 14, 2025
इस पूरे प्रकरण का खुलासा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सतर्कता से हुआ, जिन्होंने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़कर बाणगंगा थाने में सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि साहिल एक कार शोरूम में काम करता है जबकि अल्ताफ एक पेंटर है। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए 16 जून तक रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने जानकारी दी कि पीड़ित हिंदू लड़कियों ने आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और धमकी की शिकायत दर्ज कराई है। इस आधार पर आईपीसी की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच तेज कर दी गई है और कांग्रेस पार्षद की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
कांग्रेसियों के काले कारनामे
इंदौर में लवजिहाद के लिए फंडिंग करती कांग्रेस pic.twitter.com/DHhGZ8M0rp— कालुराम चौधरी 🌹🇮🇳 🕉️📿🌹 (@KrChoud42412520) June 15, 2025
इस घटना के बाद यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या ‘लव जिहाद’ जैसे घिनौने अपराधों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है? खासकर जब किसी जनप्रतिनिधि का नाम सामने आए, तो यह लोकतंत्र और समाज की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरे की घंटी है।
इंदौर की यह घटना केवल लव जिहाद नहीं, बल्कि सुनियोजित षड्यंत्र की तरह सामने आई है, जिसमें कथित तौर पर राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर मासूम लड़कियों को शोषण और धर्मांतरण का शिकार बनाया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन इस मामले में शामिल मुख्य साजिशकर्ता की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा समाज में विश्वास बहाल करने के लिए आवश्यक है।
यह भी पढ़ें:
पीएम मोदी का साइप्रस दौरा विदेशी कूटनीति के नजरिए से महत्वपूर्ण : प्रवीण खंडेलवाल!
मध्य प्रदेश में बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 200 पहुंची!
अहमदाबाद विमान हादसा : सिविल अस्पताल में अब तक 87 डीएनए नमूनों का मिलान!



