भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि भारत और साइप्रस के बीच पुरानी दोस्ती है। साइप्रस और तुर्की व तुर्की और पाकिस्तान के बीच संबंधों के नजरिए से हमें इसे सावधानी से देखना चाहिए। हालांकि, विपक्ष केवल अपने राजनीतिक लाभ पर ध्यान केंद्रित करता है और कुछ नहीं।
अहमदाबाद विमान हादसे पर विपक्ष के आरोपों पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा विपक्ष सिर्फ आरोप लगाना जानता है। उनकी राजनीतिक धार कुंद हो चुकी है और अब दूसरों पर आरोप लगाना ही उनका काम है।
पुणे में पुल ढहने की घटना पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा ये सभी ऐसी घटनाएं हैं जिन्हें रोका नहीं जा सकता। कहीं न कहीं, किसी एक को पूरी तरह से दोषी नहीं ठहराया जा सकता। हालांकि, अगर सिस्टम में कोई खामी है, तो घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद घटना के कारण स्पष्ट हो जाएंगे।
केदारनाथ प्लेन क्रैश मामले में जांच के आदेश दिए जाने पर भाजपा सांसद ने कहा कि यह दुखद घटना है। लेकिन, कहीं न कहीं इस तरह की घटनाओं को लेकर जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाती है। एक बार जांच हो जाए तो सारी तस्वीर साफ जाएगी।
अहमदाबाद विमान हादसा: दूसरा ब्लैक बॉक्स भी बरामद, जांच में आई तेजी!



