28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमक्राईमनामाWorld Sparrow Day: अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, २०६ तोते और 18 मुनिया बरामद

World Sparrow Day: अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, २०६ तोते और 18 मुनिया बरामद

बढ़ते प्रदूषण सहित कई कारणों से गौरैया की संख्या में काफी कमी आई है और इनके अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं|

Google News Follow

विश्वभर में आज गौरैया दिवस मनाया जा रहा है| विश्व गौरैया दिवस हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है| विश्व के कई देशों में गौरैया पाई जाती है| यह दिवस लोगों में गौरेया के प्रति जागरुकता बढ़ाने और उसके संरक्षण के लिए मनाया जाता है| बढ़ते प्रदूषण सहित कई कारणों से गौरैया की संख्या में काफी कमी आई है और इनके अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं|

विश्व गौरैया दिवस पर आज स्पेशल टास्क फोर्स ने अन्तर राज्यीय स्तर पर वन्य जीवों की तस्करी करने वाले 2 तस्करों को लखनऊ के नक्खास चिड़िया बाजार से गिरफ्तार किया है|  इनके पास से 206 तोते व 18 मुनिया पक्षी बरामद हुई है| एसटीएफ ने लखनऊ से तुलसी राम और शाहनवाज उर्फ शानू को  गिरफ्तार कर लिया गया है|

गिरफ्तारी के बाद इन दोनों को  पुलिस स्टेशन चौक कमिश्नरेट लखनऊ ले जाया गया| इन दोनों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 कि धारा 2,9,39,49,50,51 के तहत मामला दर्ज किया गया है और कार्यवाही की जा रही है|गुप्त जानकारी के दौरान यह मालूम हुआ कि शाहनवाज उर्फ शानू उपरोक्त पंजाब से काफी संख्या मे तोते व मुनिया लेकर लखनऊ आ रहा है और राजपति उपरोक्त को बेचेगा| पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न राज्यों से संकटग्रस्त/लुप्तप्राय प्रजाति के पक्षियों की तस्करी कर इन्हे ऊंचे दामों पर खरीदा व बेचा करते है|

विश्व गौरैया दिवस को मनाने की शुरुआत भारत के नासिक में रहने वाले मोहम्मद दिलावर के प्रयत्नों से हुई| दिलावर द्वारा गौरैया संरक्षण के लिए नेचर फॉर सोसाइटी नामक एक संस्था शुरू की गई थी| पहली बार विश्व गौरैया दिवस 2010 में मनाया गया था| प्रतिवर्ष पिछले दस सालों से 20 मार्च अर्थात गौरैया दिवस पर उन लोगों को गौरैया पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है जो पर्यावरण एवं गौरैया संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें-

​​दाभोलकर हत्या: कबूला मारी गोली और दी गयी थी बम बनाने की ट्रेनिंग-आरोपी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें