28.8 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमक्राईमनामादमोह में 'शिव शर्मा' बनकर हिंदू लड़कियों को फंसाने वाला इसराइल मोहम्मद...

दमोह में ‘शिव शर्मा’ बनकर हिंदू लड़कियों को फंसाने वाला इसराइल मोहम्मद गिरफ्तार,

मोबाइल से मिले आपत्तिजनक वीडियो

Google News Follow

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में कथित ‘लव जिहाद’ का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पन्ना जिले के गुनौर गांव निवासी इसराइल मोहम्मद खान ने ‘शिव शर्मा’ बनकर खुद को हिंदू युवक के रूप में पेश किया और स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों को ‘लव जिहाद’ फंसाने में जुट गया। इस मामले की परतें तब खुलीं जब वह आधार कार्ड की फोटो कॉपी करवाने एक साइबर कैफे पहुंचा।

जानकारी के मुताबिक, इसराइल ने जब ₹15 का ऑनलाइन भुगतान किया, तो उसका असली नाम भुगतान रसीद में दिखाई दे गया, जबकि आधार कार्ड पर नाम ‘शिव शर्मा’ दर्ज था। यह विरोधाभास देख कैफे संचालक को शक हुआ और उसने तुरंत स्थानीय हिंदू संगठनों को सूचना दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने इसराइल से पूछताछ की और पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने पहले उस पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आईपीसी की धारा 319 के तहत मामला दर्ज किया, लेकिन जब उसके मोबाइल फोन की जांच की गई तो उसमें कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले। इसके बाद मामला गंभीर हो गया और एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) को जांच में शामिल किया गया।

एटीएस सूत्रों के अनुसार, इसराइल मोहम्मद ने फर्जी हिंदू नाम से कम से कम तीन लड़कियों से अवैध संबंध बनाए थे और 12 अन्य लड़कियों से सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत कर रहा था। वह गुनौर की एक मस्जिद में नियमित रूप से जाता रहा, जहां उसकी गतिविधियों की भी अब जांच की जा रही है।

जांच में यह भी सामने आया है कि दमोह में एक मुस्लिम युवक द्वारा संचालित फोटोकॉपी दुकान पर इसराइल अकसर आता-जाता था, जहां स्कूली और कॉलेज की छात्राएं अपने दस्तावेजों की कॉपी कराने आती थीं। वहीं से वह उनके नाम और संपर्क नंबर प्राप्त कर लेता था और फिर सोशल मीडिया पर ‘शिव शर्मा’ बनकर संपर्क करता था। धीरे-धीरे वह उन्हें निजी फोटो और वीडियो भेजने के लिए प्रेरित करता था।

फिलहाल पुलिस के पास किसी भी पीड़ित लड़की की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। मामले की निगरानी कर रहे सीएसपी अभिषेक तिवारी ने कहा है कि यदि कोई भी लड़की सामने आती है, तो उसके बयान के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला अब एटीएस के माध्यम से ‘लव जिहाद’ के दृष्टिकोण से जांचा जा रहा है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां इसराइल के सोशल नेटवर्क, उसके डिजिटल उपकरणों और धार्मिक संपर्कों की गहनता से जांच कर रही हैं।

मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग इस मामले का संज्ञान ले चुके है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में देरी की है और मामले में संगठित अपराध की धाराएं जोड़ी जानी चाहिए ऐसी आयोगों की शिकायत है। दरम्यान राष्ट्रीय महिला आयोग की एक टीम भोपाल में लव जिहाद मामले की जांच कर रही है, जिसकी की अध्यक्ष पूर्व डीजीपी निर्मल कौर हैं।

यह भी पढ़ें:
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें