29 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाJamshedpur violence: जमशेदपुर में पत्थरबाजी के बाद हिंसा, धारा 144 लागू

Jamshedpur violence: जमशेदपुर में पत्थरबाजी के बाद हिंसा, धारा 144 लागू

झारखंड के जमशेदपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां पत्थरबाजी के बाद भड़की हिंसा के आरोप में 47 लोगों को हिरासत में लिया गया है, पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही है।

Google News Follow

झारखंड के जमशेदपुर में रविवार को भड़की हिंसा के बाद तनाव बना हुआ है। यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। इस घटना के बाद 47 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फ़िलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस नजर बनाये हुए है।

जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि घटना के बाद लगातार उसकी निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है। आरपीएफ की भी एक कंपनी को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि रविवार को दो समुदायों में जमकर पत्थरबाजी होने के बाद कुछ लोगों ने वाहनों में आग लगा दी थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी उपद्रवियों ने हमला बोल दिया था। जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।इस घटना के बाद इलाके की इंटरनेट को बंद कर दिया गया था। यह घटना शास्त्री नगर में हुई जहां उपद्रवियों ने छह दुकानों और बाइक में आग लगा दी थी।

बताया जा रहा है कि पत्थरबाजी की घटना के बाद डीआईजी और कमिश्नर शहर भी पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस टीम को उन पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। बताया जा रहा है कि जब इन उपद्रवियों पर कार्रवाई की गई तो वे एक धार्मिक स्थल में जाकर छिप गए। जामवशेपुर प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांति बनाये रखने की अपील की।

ये भी पढ़ें

कौन हैं भानवी कुमारी जो 28 साल बाद राजा भैया से होगी अलग ?  

शरद पवार के बयान पर शिंदे गुट के मंत्री दीपक केसरकर का जवाब ​

सांगली: आधी रात, बिजली की कड़कड़ाहट और बरामदे में तेंदुए की हांफना !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें