27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमक्राईमनामानालासोपारा में पत्रकार पर हमला, पुलिस चौकी के पास वारदात से उठे...

नालासोपारा में पत्रकार पर हमला, पुलिस चौकी के पास वारदात से उठे सवाल!

हमलावरों ने कथित तौर पर कहा, “तुम बड़े पत्रकार बनते हो,” और मारपीट के बाद मौके से फरार हो गए। पीड़ित पत्रकार का कहना है कि वह हमलावरों को जानते तक नहीं हैं और हमले की वजह भी स्पष्ट नहीं है।

Google News Follow

महाराष्ट्र के नालासोपारा के संतोषभवन इलाके में पत्रकार पर हुए हमले ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार 8 जनवरी की रात करीब 11:40 बजे पत्रकार कैलाश अनिल लोखंडे अपने घर धानिवबाग जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि संतोषभवन नाका स्थित सीताराम होटल के पास एक स्विफ्ट डिजायर (MH-48-DD-2541) कार ने उन्हें ओवरटेक कर अचानक रास्ता रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार से उतरे कुछ अज्ञात लोगों ने बिना किसी बहस के उन पर हमला कर दिया और बीच सड़क पर मारपीट की। हमलावरों ने कथित तौर पर कहा, “तुम बड़े पत्रकार बनते हो,” और मौके से फरार हो गए।

पीड़ित पत्रकार का कहना है कि वह हमलावरों को पहचानते तक नहीं हैं और हमले की वजह स्पष्ट नहीं है।

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि यह घटना संतोषभवन पुलिस चौकी से महज 25 मीटर की दूरी पर हुई। इतनी नजदीक वारदात होने से स्थानीय लोगों में पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मामले में पेल्हार पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इधर, पत्रकार पर हुए हमले की पत्रकार विकास परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सी. आर. सरोज ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और ऐसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

फिलहाल पुलिस जांच जारी है। अब नजर इस बात पर है कि आरोपी कब तक गिरफ्त में आते हैं और प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता दिखाता है।

यह भी पढ़ें-

Reliance Group एआई में 10 लाख करोड़ निवेश, हाई-स्किल नौकरियां : मुकेश अंबानी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें