केरल के कोझिकोड जिले में 42 वर्षीय दीपक ने उसके बस में सवारी की वारयल विडिओ के चलते आत्महत्या कर ली। एक मुस्लिम महिला शिमजिथा मुस्तफा द्वारा केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस के भीतर एक वीडिओ बनाते हुए पर दीपक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दीपक गोविंदपुरम इलाके में अपने परिवार के साथ रहते थे और एक कपड़ा कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार (16 जनवरी) को वे एक KSRTC बस में यात्रा कर रहे थे, उसी बस में संबंधित महिला भी मौजूद थी। बस में भीड़ थी और वाहन के हिलने-डुलने के कारण यात्री संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे थे।
वायरल वीडियो के शुरुआती हिस्से में दीपक शिमजिथा मुस्तफा से कुछ दूरी पर खड़े दिखाई देते हैं और सीट के ऊपरी हिस्से को पकड़कर संतुलन बनाए रखने की कोशिश कर रहे होते हैं। वीडियो के अगले हिस्से में कैमरे का एंगल बदल जाता है, जिसमें महिला दीपक के अधिक करीब खड़ी दिखाई देती है और कैमरा उनके हिलते हुए कोहनी की ओर केंद्रित रहता है। इसी दौरान एक क्षण ऐसा आता है जब दीपक की कोहनी मुस्लिम महिला शिमजिथा मुस्तफा के सीने से छू जाती है। बताया गया है कि दीपक को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दीपक मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गए थे। परिजनों और रिश्तेदारों के अनुसार, उन्होंने बार-बार कहा कि उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी और यह संपर्क अनजाने में बस की भीड़ के कारण हुआ। इसके बावजूद, सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
रविवार सुबह दीपक के माता-पिता ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया, जहां दीपक को फांसी पर लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
"Tragic Kerala story: 41yo Deepak U dies by suicide after Shimjitha Musthafa's viral bus video accused him of inappropriate touch. Family claims he was innocent & it was all for views. Social media can destroy lives 💔
pic.twitter.com/UNUdORF509— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) January 18, 2026
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। कई लोगों ने दावा किया कि दीपक निर्दोष थे और महिला ने कथित रूप से सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने के लिए वीडियो बनाया। वहीं, शिमजिथा मुस्तफा अपने पर आरोपों को ख़ारिज कर रही है और उसका का दावा है की, एक और वीडियो पोस्ट किया है कि दीपक का व्यवहार जानबूझकर किया गया था न कि दुर्घटनावश।
केरल में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों ने यह आरोप लगाते हुए कि वायरल वीडियो और आरोपों के चलते दीपक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि दीपक की मौत के मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो, सोशल मीडिया गतिविधियों तथा संबंधित व्यक्तियों के बयानों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।
यह भी पढ़ें:
धर्म ही पूरी सृष्टि का संचालक, कोई भी चीज इसके बिना नहीं रह सकती: मोहन भागवत!
बरसाना की रंगीली गली में लट्ठमार होली की अनोखी कहानी!
बांग्लादेश चुनाव : यूनुस सरकार ने जनमत संग्रह को लेकर शुरू किया जनजागरूक अभियान!



