34 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026
होमक्राईमनामाकेतन हत्याकांड: सिया संग लोहागढ़ पहुंची पुलिस, दोहराया पूरा घटनाक्रम!

केतन हत्याकांड: सिया संग लोहागढ़ पहुंची पुलिस, दोहराया पूरा घटनाक्रम!

मामले के जांच अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गजानन टोंपे ने बताया कि सिया गोयल द्वारा पूछताछ में दी गई जानकारी के आधार पर घटनास्थल पर पूरी घटना को री-क्रिएट किया गया।

Google News Follow
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। मामले की सच्चाई और घटनाक्रम को समझने के लिए रविवार सुबह पुणे ग्रामीण पुलिस ने लोहागढ़ किले पर क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया। इसके लिए मुख्य आरोपी सिया गोयल को भी पुलिस घटनास्थल पर लेकर पहुंची।

लोणावला पुलिस ने जांच प्रक्रिया के तहत एक डमी बॉडी की मदद से पूरे घटनाक्रम को दोबारा दोहराया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सिया गोयल से घटना के बारे में जानकारी लेकर उसके बताए अनुसार घटनास्थल पर घटनाओं का क्रम समझने का प्रयास किया। क्राइम सीन रीक्रिएशन का उद्देश्य अब तक जुटाए गए साक्ष्यों का मिलान करना और जांच को मजबूत बनाना था।

मामले के जांच अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गजानन टोंपे ने बताया कि सिया गोयल द्वारा पूछताछ में दी गई जानकारी के आधार पर घटनास्थल पर पूरी घटना को री-क्रिएट किया गया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि डमी बॉडी की सहायता से वास्तविक परिस्थितियों को दोहराने का प्रयास किया गया, ताकि घटना की पूरी श्रृंखला को समझा जा सके। उन्होंने कहा कि जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि 20 वर्षीय सिया गोयल की सगाई पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल से हुई थी लेकिन वह यह शादी नहीं करना चाहती थी। सिया का 22 वर्षीय चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सिया ने कथित तौर पर बताया कि यदि वह तय हो चुकी अरेंज मैरिज से इनकार करती तो परिवार की बदनामी होती। इसी वजह से उसने और चेतन ने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 18 जून को केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले पर बुलाया गया। वहां सुनसान स्थान पर मौका देखकर उसे गहरी खाई में धक्का दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। क्राइम सीन रीक्रिएशन और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पूरी घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

यह भी पढ़ें-

ममता बनर्जी के वफादारों को चुन-चुनकर उन पर की जा रही कार्रवाई: कुणाल घोष!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें