28.4 C
Mumbai
Monday, June 29, 2026
होमक्राईमनामाकेतन हत्याकांड: साहिल से फिर पूछताछ, माता-पिता भी तलब हुए!

केतन हत्याकांड: साहिल से फिर पूछताछ, माता-पिता भी तलब हुए!

पुणे पुलिस ने सिया के माता-पिता के साथ-साथ साहिल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद सिया के परिजन शनिवार सुबह लोनावला थाने में पहुंचे।

Google News Follow

Related

पुणे के 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी सिया गोयल के परिजनों से लगातार दूसरी दिन पूछताछ हुई है। शनिवार को सिया के माता-पिता और उसका भाई साहिल लोनावला पुलिस थाने में हाजिर हुए, जहां पुलिस ने उनसे केतन हत्याकांड में पूछताछ की।

पुणे पुलिस ने सिया के माता-पिता के साथ-साथ साहिल को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद सिया के परिजन शनिवार सुबह लोनावला थाने में पहुंचे।

इससे पहले, शुक्रवार को सिया के भाई साहिल से पुलिस ने लगभग 10 घंटे पूछताछ की थी। लोनावला ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि साहिल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और कई घंटे तक पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साहिल शुक्रवार सुबह पूछताछ के लिए पहुंचा था और देर शाम उसे जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान अधिकारियों ने उससे सिया और सह-आरोपी चेतन चौधरी के रिश्ते, उनके संपर्क और मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं पर सवाल पूछे। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में साहिल ने कहा, “अगर सिया ने कहा होता कि उसे केतन पसंद नहीं है, तो हम शादी रुकवा देते।”

इस मामले में सिया गोयल पर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है। शुरुआत में उनकी मौत को ट्रैकिंग के दौरान हुआ हादसा माना गया था, लेकिन बाद में जांच में इसे सुनियोजित हत्या की साजिश बताया गया।

पुलिस ने बताया कि 18 जून को लोनावला के लोहगढ़ किले पर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन अग्रवाल की पहाड़ से धक्का देकर हत्या की थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि दोनों ने यह साजिश इसलिए रची, क्योंकि सिया नवंबर में होने वाली शादी नहीं करना चाहती थी। केतन अग्रवाल अपने परिवार की रियल एस्टेट कंपनी सक्सेस ग्रुप में निदेशक और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर था।

यह भी पढ़ें-

बाला साहेब के सिद्धांतों से समझौता ही उद्धव ठाकरे के पतन की वजह: राम कदम!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,250फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें