28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाडेढ़ माह में हसन मुश्रीफ के आवास पर दूसरी बार ED की...

डेढ़ माह में हसन मुश्रीफ के आवास पर दूसरी बार ED की कार्रवाई, पुलिस तैनात 

हसन के समर्थकों ने इस दौरान बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं पुलिस ने हसन के समर्थकों से शांति बनाये रखने की अपील की है। 

Google News Follow

एनसीपी विधायक हसन मुश्रीफ के कोल्हापुर कागल स्थित घर पर शनिवार को छापेमारी की। शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम सुबह सुबह 5 बजे के आसपास पहुंची। इस दौरान ईडी की टीम में 4 से 5 अधिकारी मौजूद थे। हसन के घर पर ईडी की यह तीसरी कार्रवाई है जबकि, पिछले डेढ़ माह में यह दूसरी कार्रवाई है। बताया जा रहा है कि अप्पासाहेब नलवदे शुगर मिल खरीदी में हुई खरीदी के मामले में छापेमारी की जा रही है। वहीं, हसन के घर बाहर उनके समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

कहा जा रहा है कि पुलिस ने हसन के आवास के बाहर जमा हुई भीड़ को शान्ति बनाये रखने की अपील की है। हसन मुश्रीफ की पत्नी सायरा मुश्रीफ ने भी समर्थकों से से शांति बनाये रखने की अपील की है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इनसे कहें कि हमें गोली मार दे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि घर पर हसन मुश्रीफ नहीं है। बच्चों को बुखार आया है, अगर उन्हें कुछ हुआ या महिलाओं को कोई परेशानी हुई तो वे शांत नहीं बैठेंगे। इस दौरान हसन के कार्यकर्ता  बीजेपी के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
इस कार्रवाई पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा कि हिसाब तो देना होगा।  मुश्रीफ ने करोड़ो रुपये बनाये हैं। उन्होंने कबूल किया है कि 158 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की है। उन्होंने आरोप आरोप लगाया कि पहले शुगर मिल का घोटाला बाद में बैंक के माध्यम से किसानों को चुना लगाया गया। हसन को इसका हिसाब देना होगा। वहीं कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि केंद्र सरकार बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रही है। ईडी और सीबीआई की कार्रवाई से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है।
ये भी पढ़ें  

सऊदी का न्यू मुरब्बा खाने का नहीं बल्कि शहर का नाम है

सतीश कौशिक की मौत मामले में नया खुलासा, फार्महाउस से मिलीं ‘आपत्तिजनक दवाइयां’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें