28.6 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमक्राईमनामापहलगाम हमले के सपोर्टर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला; 10...

पहलगाम हमले के सपोर्टर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला; 10 बांग्लादेशी गिरफ्तार

असम के लखीमपुर जिले की घटना

Google News Follow

असम के लखीमपुर जिले में पुलिस पर योजनाबद्ध तरीके से किए हमले में 10 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। इन बांग्लादेशियों ने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को ज़बरदस्ती छुड़ाने का आरोप है, जिसने सोशल मीडिया पर पहलगाम के आतंकी हमलों का सपोर्ट करते हुए पोस्ट किया था।

दरअसल घटना 27 दिसंबर को आसाम के लखीमपुर जिले के बोंगलमोरा गांव में हुई थी। इलाके में तनाव और आक्रोश फैल गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी बहरुल इस्लाम एक फेक सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए पहलगाम आतंकी हमले का सपोर्ट करने वाली सामग्री शेयर कर रहा था। इस मामले में उसके खिलाफ पहले ही केस दर्ज हो चुका था और वह तब से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे सोनापुर इलाके से ट्रैक करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

जब पुलिस टीम आरोपी को लेकर लौटने की तैयारी कर रही थी, तो वहां पहले से योजनाबद्ध तरीके से जमा बांग्लादेशियों के एक झुंड ने अचानक पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने बहरुल इस्लाम को पुलिस कस्टडी से ज़बरदस्ती छुड़ा लिया। इस हमले में सब-इंस्पेक्टर गोकुल जयश्री और पुलिस गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लखीमपुर के पुलिस सुपरिटेंडेंट गुनेंद्र डेका ने कहा कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी।

गिरफ्तार आरोपियों में अफाजुद्दीन, इकरामुल हुसैन, फखरुद्दीन अहमद, नूर हुसैन, गुलजार हुसैन, नजरुल हक, काजिमुद्दीन, मोहम्मद अब्दुल हमीद, बिलाल हुसैन और अताबुर रहमान शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि इनमें से कई आरोपियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। हमले में शामिल सभी आरोपी ‘मिया’ मुस्लिम है, जो की स्थलांतरित मानें जाते है।

यह भी पढ़ें:

‘ध्रुव-NG’ की उड़ान को मिली हरी झंडी; जानें इसकी खुबिया?

डीआरडीओ ने  किया लंबी दूरी पिनाका रॉकेट की सफल उड़ान का परीक्षण! 

भारत–न्यूज़ीलैंड FTA: 20 अरब डॉलर के FDI वादे की निगरानी करने के लिए गठित होगी समिति

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें