28.4 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाकबड्डी प्लेयर की हत्या के मामलें में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5...

कबड्डी प्लेयर की हत्या के मामलें में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 लोग गिरफ्तार

Google News Follow

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गिरोह से जुड़े पांच शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हुए कई हाई-प्रोफाइल हत्याकांडों की जांच में एक अहम सफलता मानी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी लॉरेंस विश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और गैंग के विदेश में बैठे हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि ये शूटर लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई और आरजू बिश्नोई से जुड़े नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे। इन पर अलग-अलग राज्यों में सुनियोजित हत्याओं को अंजाम देने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के मुताबिक, इन आरोपियों ने बीते कुछ महीनों में तीन बड़ी हत्याओं को अंजाम दिया था। 1 दिसंबर को चंडीगढ़ में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े इंद्रप्रीत उर्फ पैरी की गोली मारकर हत्या की गई थी। इससे पहले सितंबर महीने में अमृतसर में लायन बार एंड रेस्टोरेंट के मालिक आशु महाजन की हत्या की थी। वहीं जून में पंचकुला में राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी सोनू नालटा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इन सभी मामलों में अब गिरफ्तार किए गए शूटरों की सीधी भूमिका सामने आई है।

स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि ये आरोपी बेहद शातिर और पेशेवर अपराधी हैं, जो लंबे समय से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। इन पर हत्या, आपराधिक साजिश और अवैध हथियारों के इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचनाओं के आधार पर इनकी लोकेशन ट्रैक कर गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर 17 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:30 बजे पुलिस मुख्यालय स्थित मीडिया सेंटर में स्पेशल सेल के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान गिरफ्तारी से जुड़े अहम खुलासे, गैंग के नेटवर्क और आगे की जांच की दिशा को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

“क्या आप इस गणराज्य का हिस्सा नहीं हैं?”: सुप्रीम कोर्ट की DMK सरकार को फटकार

मासिक शिवरात्रि पर करें ये काम, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा!

मेसी इवेंट अव्यवस्था पर राज्यपाल आनंद बोस सख्त, घोर लापरवाही!

ट्रंप ने 20 और देशों पर अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध बढ़ाया!  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें