29 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमक्राईमनामामध्यप्रदेश: बुजुर्ग ने पांच साल की बच्ची से किया बलात्कार

मध्यप्रदेश: बुजुर्ग ने पांच साल की बच्ची से किया बलात्कार

Google News Follow

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के कन्हारी गांव में बुजुर्ग आदमी ने पांच साल की बच्ची से किया बलात्कार करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है। दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति की उम्र 50 साल बताई जा रही है। बच्ची के माता-पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। आरोपी पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुछ कारणों से आरोपी की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।

पीड़िता द्वारा दिए गए सुरागों और उसके माता-पिता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गिरफ्तारी की गई। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता ने शनिवार सुबह घटना की सूचना दी, हालांकि अपराध 3-4 मार्च की रात को हुआ था। इस मामले में जांच अधिकारी और मेहगांव थाने के प्रभारी शक्ति यादव ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता 3 मार्च को एक रिश्तेदार की शादी में गए थे, तभी रात करीब 11.30 बजे बच्ची लापता हो गई। माता-पिता पूरी रात उसकी तलाश करते रहे।

यह भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान: औरंगजेब की कब्र एएसआई के अधीन, कानून के तहत होगी कार्रवाई!

अडानी फाउंडेशन: ‘उत्थान प्रोजेक्ट’ से 25,000 से ज्यादा बच्चों की शिक्षा में सुधार

पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता का दावा, महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित!

इसके बाद, 4 मार्च को वह उस रिश्तेदार के घर के दरवाजे के पास मिली, जहां शादी हो रही थी। किसी ने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे वहां छोड़ गया है। शुरुआत में इस घटना पर किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन बाद में बच्ची की शारीरिक परेशानी और असामान्य व्यवहार के कारण उसके माता-पिता को शक हुआ। माता-पिता के पूछने पर बच्ची ने पूरी घटना के बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि मेहगांव लौटने पर पीड़िता के माता-पिता ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। मेडिकल कराये जाने के बाद बलात्कार की पुष्टि हुई। आरोपी खेत में मजदूरी करने का काम करता है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें