29.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र: पुणे में एक और हिट एंड रन मामला; चार्टेड अकाउंटेंट की...

महाराष्ट्र: पुणे में एक और हिट एंड रन मामला; चार्टेड अकाउंटेंट की मौत।

पुणे के स्वर गेट इलाके से टू व्हीलर पर सवार चार्टर्ड अकाउंटेंट सागर मंत्री (36) को एक तेजी रफ्तार की गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है की सागर मुल्तान अहमदनगर से थे और फिलहाल पुणे के हडपसर में काम के सिलसिले में रह रहे थे।

Google News Follow

पोर्श कार दुर्घटना राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है| वही दूसरी ओर प्रदेश में हिट एंड रन की दुर्घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही। मुंबई के वर्ली में शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह ने बीएमडब्ल्यू से एक दंपति को रौंदने की घटना भी सामने आई थी, कल उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

वही,पुणे से हिट एंड रन की एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। पुणे के स्वर गेट इलाके से टू व्हीलर पर सवार चार्टर्ड अकाउंटेंट सागर मंत्री (36) को एक तेजी रफ्तार की गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है की सागर मुल्तान अहमदनगर से थे और फिलहाल पुणे के हडपसर में काम के सिलसिले में रह रहे थे। सागर पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और भवानीपेठ में काम किया करते थे।

घटना के बाद वहां से गुजरने वाले सज्जन ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके घटना की जानकारी दी और साथ ही कुछ लोग घायल को अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान सागर मंत्री को मृत घोषित कर दिया।

दरअसल घटना मंगलवार को 11:30 बजे पुणे के स्वारगेट के जेधे चौक में स्थित के अंडरपास में हुई। स्वारगेट पुलिस चौकी के इंस्पेक्टर दिलीप फुल पगार ने कहा है की सागर मंत्री गाड़ी चला रहे थे तब अज्ञात वाहन ने केशवराव जेथे चौक के अंडर पास एक तेज रफ्तार की गाड़ी जोरदार टक्कर मर दी| दुर्घटना के बाद आरोपी फरार हो गया| पुलिस ने इस मामले में मोटर व्हीकल एक्ट और हिट एंड रन का मामला दर्ज किया है| मामले की जांच पुलिस कर रही है|

यह भी पढ़ें-

वर्ली हिट एंड रन केस: मुख्य आरोपी मिहिर शाह गिरफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें