28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र: यशश्री शिंदे के क़त्ल में आरोपी दाऊद कर्नाटक से गिरफ्तार!

महाराष्ट्र: यशश्री शिंदे के क़त्ल में आरोपी दाऊद कर्नाटक से गिरफ्तार!

जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी, तब उसके पिता ने पुलिस से लड़की के लापता होने की शिकायत की। शुक्रवार की रात उरण पुलिस को कोटनाका इलाके में एक लड़की की लाश होने की सूचना मिली।

Google News Follow

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के उरण से यशश्री शिंदे की दर्दनाक हत्या की खबर से पूरा देश दहल गया था। हिंदू संघटना और स्थानिकों ने इस घटना को लव जिहाद बताया था। अब इस मामले में बड़ी अपडेट मिली है। इस मामले के बड़े आरोपी दाऊद शेख को पुलिस ने कर्नाटक के गुलबर्गा गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, हत्या कर फरार होने वाला आरोपी दाऊद शेख को कर्नाटक से नवी मुंबई ले लाया जा रहा है। पिछले चार दिनों से पुलिस दरिन्दे को पांच टीम बना कर ढूंढने में लगी थी।

यशश्री का शव शुक्रवार देर रात उरण कोटनाका में एक पेट्रोल पंप के पास सुनसान सड़क पर मिला। यशश्री की बेरहमी से हत्या का शक दाऊद शेखर पर था। आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे कर्नाटक के गुलबर्गा जिले के शाहपुर से हिरासत में ले लिया। दाऊद की आखिरी लोकेशन कर्नाटक थी,इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। बताया जा रहा है, पुलिस ने टेक्निकल सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। जल्द ही उसे अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में भेज दिया जाएगा।

उरण की रहने वाली यशश्री शिंदे ने कॉमर्स से ग्रैजुएट थी और एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। गुरुवार की सुबह घर से निकलते समय उसने अपने माता-पिता को बताया कि वह अपनी सहेली के घर जा रही है। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी, तब उसके पिता ने पुलिस से लड़की के लापता होने की शिकायत की। शुक्रवार की रात उरण पुलिस को कोटनाका इलाके में एक लड़की की लाश होने की सूचना मिली। यशश्री के माता-पिता ने उसके कपड़ों और शरीर पर बने टैटू से शव की पहचान की। लड़की के माता-पिता ने पुलिस को दाऊद शेख पर शक जताया था।

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: नवाब मलिक को ‘सुप्रीम’ राहत, हाई कोर्ट के फैसले तक मेडिकल जमानत बरकरार!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें